{"_id":"5eaf9ed68ebc3e906f64a8e1","slug":"coronavirus-permission-to-punjab-government-to-test-plasma-therapy","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब को कोरोना मरीजों पर प्लाज्मा थेरेपी के ट्रायल की मिली मंजूरी, ये डॉक्टर होंगे टीम में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब को कोरोना मरीजों पर प्लाज्मा थेरेपी के ट्रायल की मिली मंजूरी, ये डॉक्टर होंगे टीम में शामिल
Mon, 04 May 2020 10:19 AM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 04 May 2020 10:19 AM IST
विज्ञापन
प्लाज्मा थेरैपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिर्सच (आईसीएमआर) से पंजाब को कोविड-19 के मरीजों पर प्लाज्मा थेरेपी के क्लीनिकल ट्रायल की मंजूरी मिल गई है। कोरोना वायरस से पीड़ित एसीपी कोहली के इलाज के लिए पंजाब ने प्लाज्मा थेरेपी के इस्तेमाल का फैसला लिया था। लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही एसीपी कोहली की मौत हो गई थी।
पंजाब द्वारा इस मामले की पैरवी की गई और औपचारिक मंजूरी के लिए आईसीएमआर को एक प्रस्ताव भेजा गया था। प्रशासनिक सुधार विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) और कोविड हेल्थ सेक्टर रिस्पांस और प्रिक्योरमेंट कमेटी की चेयरपर्सन विनी महाजन ने बताया कि आईसीएमआर नई दिल्ली ने प्लाज्मा थेरेपी के क्लीनिकल ट्रायल की मंजूरी दे दी है।
अब उसके जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। एसीएस के अनुसार, सरकारी मेडिकल कॉलेज अमृतसर और पटियाला, गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज व अस्पताल,फरीदकोट, श्री गुरु रामदास इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिर्सच अमृतसर, क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज व अस्पताल लुधियाना, दयानंद मेडिकल कॉलेज व अस्पताल लुधियाना और सतगुरु प्रताप सिंह अस्पताल लुधियाना ने प्लाज्मा थैरेपी के क्लीनिकल ट्रायल में हिस्सेदारी करेंगे।

ये डॉक्टर करेंगे भागीदारी
विनी महाजन ने बताया कि डॉ. केके तलवार के नेतृत्व में प्रमुख जांचकर्ताओं सतगुरु प्रताप सिंह अस्पताल लुधियाना के ट्रांसफ्यूजन मेडिसन विभाग के प्रमुख डॉ. एकाज जिंदल, क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज व अस्पताल लुधियाना के क्लीनिकल हेमाटोलॉजी विभाग के प्रमुख डा. एम. जोसफ जॉन की तरफ से एक समझौते पर हस्ताक्षर किये गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रो केके तलवार और ट्रांस फ्यूजन मेडिसन विभाग पीजीआई चंडीगढ़ के पूर्व प्रमुख डा. नीलम मारवाहा के नेतृत्व में कोविड के विरुद्ध जंग की इस ताजा कोशिश में पंजाब एकजुट है।