फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus, People Arrest and Round Up in Chandigarh due to Morning Walk during Lockdown, Curfew

कर्फ्यू/लॉकडाउनः चंडीगढ़ में मॉर्निंग वॉक करने निकले 182 लोग गिरफ्तार, 450 से ज्यादा राउंडअप

Mon, 13 Apr 2020 02:52 PM IST
खुशबू गोयल अमित गुप्ता, अमर उजाला, चंडीगढ़
अमित गुप्ता, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 13 Apr 2020 02:52 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus, People Arrest and Round Up in Chandigarh due to Morning Walk during Lockdown, Curfew
प्रतीकात्मक तस्वीर

चंडीगढ़ में कर्फ्यू के बावजूद मॉर्निंग वॉक करना लोगों को महंगा पड़ गया। पुलिस ने सोमवार सुबह एक विशेष अभियान चलाकर मार्निंग करने वालों को गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में मार्निंग वॉक कर रहे लोगों के खिलाफ 56 एफआईआर दर्ज 182 लोगों को गिरफ्तार किया जबकि 466 लोगों को राउंडअप किया गया। 

विज्ञापन


यह सभी लोग सुबह शहर के पार्कों और सड़कों पर मॉर्निंग वॉक करने निकले थे। कर्फ्यू के बावजूद लोगों का मॉर्निंग वॉक पर जाना कम नहीं हो रहा था। इसी को ध्यान में रखते हुए चंडीगढ़ एसएसपी नीलांबरी विजय जगदले की देखरेख में सुबह करीब 6 बजे से एक अभियान चलाया गया। इस दौरान शहर के अलग-अलग 120 पार्कों की चेकिंग की गई। इस दौरान पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए 56 केसों में मामला दर्ज कर कुल 182 लोगों को गिरफ्तार किया। यह सभी लोग मार्निंग वॉक करने के लिए निकले थे। इसके अलावा 466 लोगों को राउंडअप भी किया किया गया। 
विज्ञापन


सेंट्रल डिवीजन में पुलिस ने कुल 40 पार्कों की चेकिंग कर कुल 215 लोगों को राउंडअप किया। इसके अलावा आईपीसी की धारा 188 के तहत 11 केस दर्जकर 113 लोगों को गिरफ्तार किया। आइपीसी की धारा 188 (बिना मास्क पहने) के तहत 2 केस दर्ज कर 11 लोगों को गिरफ्तार किया। उधर, ईस्ट डिवीजन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 35 पार्क चेक किए और 142 लोगों को राउंडअप किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही 188 के तहत 22 केस दर्जकर 28 लोगों को गिरफ्तार किया। आईपीसी की धारा 188 (बिना मास्क भी पहने) के तहत 13 केस दर्जकर 14 को गिरफ्तार किया। इसके अलावा साउथ डिवीजन में पुलिस ने 45 पार्क चेक कर 109 लोगों को राउंडअप किया जबकि 188 के तहत 5 केस दर्ज कर पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं, बिना मास्क पहने 3 केस दर्जकर 7 को गिरफ्तार किया। 

कई लोग डॉगी को लेकर निकले थे सैर पर
अभियान के दौरान पुलिस ऐसे कई लोगों को पकड़ा है जो खुद भी सैर करने के साथ-साथ अपने डॉगी को भी टहला रहे थे। ऐसे में पुलिस ने उन सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जो कर्फ्यू के दौरान बिना वजह और मास्क न पहनकर घर के बाहर घूम रहे थे। हालांकि पकड़े गए सभी लोगों को बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया।  

सभी थाना पुलिस ने चलाया अभियान 
एसएसपी नीलांबरी विजय जगदले के आदेश के बाद शहर के सभी थाना प्रभारियों ने यह कदम उठाया। इस दौरान कई टीमों का गठन किया गया। पुलिस का कहना है कि इस तरीके का अभियान आए दिन चलाया जाएगा, जिससे बेवजह घर से बाहर निकलने वाले लोगों पर रोक लग सके। साथ ही मॉर्निंग वॉक पर जाने वाले लोगों को भी काबू किया जा सके।

अब तक 12959 लोग राउंडअप, 478 गिरफ्तार, 3768 वाहन जब्त

चंडीगढ़ पुलिस कर्फ्यू के दौरान बेवजह सड़कों पर घूमने वालों के खिलाफ सख्ती बरत रही है। लॉकडाउन में रोजाना करीब 617 लोगों को पकड़ा जा रहा है। 23 मार्च की मध्यरात्रि से अब तक तो शहर के अलग-अलग हिस्सों से 12959 लोगों को राउंडअप किया जा चुका है। जिनमें ईस्ट डिवीजन से 7613, सेंट्रल से 2450 और साउथ डिवीजन से 2896 लोग शामिल हैं। जबकि 307 केस दर्जकर 4780 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 

वहीं 3768 वाहनों को जब्त भी किया गया है। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में पुलिस ने शहर के अलग-अलग जगहों से 548 लोगों को राउंडअप किया, जो बेवजह सड़कों पर घूम रहे थे। साथ ही 172 लोगों को गिरफ्तार कर कुल 107 वाहनों चालकों को पूछताछ के लिए रोका और 166 वाहनों को जब्त किया। सोमवार को सबसे ज्यादा हुड़दंग के मामले ईस्ट डिवीजन के अंतर्गत सामने आए। इस दौरान पुलिस ने ईस्ट डिवीजन से 226, सेंट्रल से 162 और साउथ डिवीजन से 160 लोगों को राउंडअप किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed