फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus outbreak: Gurugram women's marathon-2020 postponed

Coronavirus: हरियाणा में बायोमीट्रिक हाजिरी बंद, गुरुग्राम मैराथन स्थगित, एहतियात बरतने के निर्देश

Fri, 06 Mar 2020 09:36 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 06 Mar 2020 09:36 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus outbreak: Gurugram women's marathon-2020 postponed
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया

हरियाणा में भी कोरोना वायरस का खौफ दिखने लगा है। प्रदेश सरकार जहां अभी तक विभागों में बायोमीट्रिक हाजिरी बंद करने के लिए केंद्र सरकार के आदेश का इंतजार कर रही है, वहीं दक्षता विकास एवं आईटीआई विभाग ने पांच मार्च से मुख्यालय व जिलों में स्थित अपने सभी कार्यालयों में बायोमीट्रिक हाजिरी पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है।

विज्ञापन


सरकार ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गुरुग्राम में होने वाली महिला मैराथन-2020 को फिलहाल स्थगित कर दिया है। यह निर्णय मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चार मार्च शाम को ले लिया था, जिसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट के जरिए साझा की है। सीएम ने ट्वीट में लिखा है कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को तय गुरुग्राम मैराथन 2020 फिलहाल स्थगित कर दी गई है।
विज्ञापन


वृहद जनहित के कारण लिए गए निर्णय से हुई असुविधा के लिए मुझे खेद है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि दुनिया भर के विशेषज्ञों ने कोरोनावायरस के मद्देनजर लोगों को बड़े समूहो में एकत्रित होने से परहेज की सलाह दी है। इसलिए स्थिति सामान्य होने के बाद गुरुग्राम मैराथन आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रजिस्टर में मैनुअल हाजिरी लगाएं

दक्षता विकास एवं आईटीआई विभाग के महानिदेशक डॉ. राकेश गुप्ता ने गुरुवार को जारी आदेश में कहा है कि कोरोनावायरस के खतरे को देखते हुए मुख्यालय व उप कार्यालयों में आगामी आदेश तक रोक लगाई जाती है। इसलिए सभी अधिकारी, कर्मचारी उपस्थिति रजिस्टर में मैनुअल हाजिरी लगाएं।

सेकेंडरी शिक्षा निदेशालय ने सभी डीईओ, डीईईओ, बीईओ, बीईईओ, स्कूलों के प्राचार्य, मुख्याध्यापक व प्रभारियों को कोरोनावायरस से बचाव के लिए विद्यार्थियों को जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी निर्देशिका भी साथ भेजी गई है।

इसके पोस्टर सभी स्कूलों में लगाने होंगे और छात्रों को बचावों के बारे में बताना होगा। इसके साथ ही उत्कर्ष सोसायटी के प्रशासनिक अधिकारी को एजुसेट के जरिए स्कूलों में कोरोनावायरस से बचाव संबंधी वीडियो का प्रसारण करने के लिए कहा गया है। 

उच्च शिक्षा महकमे में भी बायोमेट्रिक हाजिरी बंद

कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर हरियाणा उच्च शिक्षा विभाग ने भी बायोमीट्रिक हाजिरी पर रोक लगा दी। अगले आदेशों तक विभाग के मुख्यालय व अन्य दफ्तरों में कार्यरत कर्मियों को उपस्थिति रजिस्टर पर हाजिरी लगाने के निर्देश दिए गए हैं। बायोमीट्रिक हाजिरी पर रोक का पत्र उच्च शिक्षा निदेशक अजीत बाला जोशी ने जारी किया है।

बायोमीट्रिक हाजिरी के साथ वेतन अदायगी को जोड़ने के पूर्व आदेशों को फिलहाल वापस ले लिया गया है। कोरोना वायरस को लेकर स्थिति सामान्य होने पर ये व्यवस्था दोबारा लागू की जाएगी। इससे पहले दक्षता विकास व आईटीआई विभाग बायोमीट्रिक हाजिरी पर रोक लगा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed