फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   coronavirus news punjab today latest covid cases update in hindi

पंजाब में कोरोना की दूसरी लहर ज्यादा घातक, 4.5 प्रतिशत हुई मृत्युदर

Mon, 22 Mar 2021 12:48 AM IST
योगेश जोशी अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: योगेश जोशी Updated Mon, 22 Mar 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
coronavirus news punjab today latest covid cases update in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

पंजाब में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर, पहली लहर से ज्यादा घातक साबित हो रही है। दूसरी लहर में संक्रमण से मरने वालों की संख्या में महाराष्ट्र के बाद पंजाब अब दूसरे स्थान पर आ गया है। मार्च में संक्रमण से मृत्युदर 4.5 प्रतिशत तक पहुंच गई है, जबकि पहली लहर में मृत्युदर का आंकड़ा 3.21 प्रतिशत रिकॉर्ड किया गया था। अब तक पंजाब में संक्रमण से 6280 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन

15 फरवरी से पंजाब में संक्रमण के बिगड़े हालात अभी तक काबू नहीं हो पाए हैं।

सूबे में हर रोज संक्रमित और संक्रमण से मरने वालों की संख्या में इजाफा हो रहा है। 1 मार्च में संक्रमण के 500 केस आए थे, जिसके बाद अब यह संख्या 2500 को भी पार कर गई है। यदि हम बीते एक सप्ताह की बात करें तो अब तक कोरोना से 12825 लोग संक्रमित हो चुके हैं। मार्च में सात दिन में संक्रमण से हुई मौतों का आंकड़ा भी 252 पहुंच चुका है।

विज्ञापन

संक्रमण से 24 घंटे में 44 की मौत...

संक्रमण से सूबे में मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को 12 जिलों में संक्रमण से 44 लोगों की मौत हो गई। तीन महीने में संक्रमण से मरने वालों की यह सबसे बड़ी संख्या है। होशियारपुर में सबसे अधिक 10 लोगों की जान चली गई। प्रदेश के 22 जिलों में संक्रमण के 2669 नए केस सामने आए हैं।

हर दिन बढ़ रहे सक्रिय मामले

संक्रमण के साथ ही सूबे में सक्रिय मामलों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। 15 मार्च को राज्य में 11942 सक्रिय केस थे, जो सात दिन में बढ़कर 18257 पहुंच गए हैं। सात दिन में 6315 सक्रिय मामलों की वृद्धि दर्ज हुई है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि हालात पर जल्द काबू नहीं पाया गया तो इसी सप्ताह यह संख्या 20 हजार के पार पहुंच जाएगी।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed