मोहालीः विदेश से आने वाले जो लोग होटल का खर्च उठाने में खक्षम नहीं होंगे उन्हें 'सीयू' में रखा जाएगा
- सीयू या प्रशासन की ओर से तय अन्य जगहों पर खाने-पीने के रोजाना देने होंगे एक हजार रुपये
- दिल्ली से आने वाले डेराबस्सी के एक रिजॉर्ट में और मोहाली से आने वाले राधा स्वामी भवन में करेंगे रिपोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना महामारी के चलते विदेश से आने वाले लोगों को जिला प्रशासन ने 14 दिन के लिए होटलों में क्वारंटीन करने का इंतजाम किया गया है। वहीं, जो लोग क्वारंटीन की समय अवधि के अधीन अपना खर्च उठाने में सक्षम नहीं होंगे। उन्हें जिला प्रशासन की ओर से चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी या अन्य किसी उचित स्थान पर रखा जाएगा। यहां पर लोगों को रहने के लिए किसी भी प्रकार की फीस नहीं भरनी होगी। हालांकि उन्हें खाने-पीने के लिए रोजाना एक हजार रुपये चुकाने होंगे।
यह फैसला जिला प्रशासन की ओर से लोगों की सुविधा को ध्यान में रखकर लिया गया है। इस संबंध में पुष्टि करते हुए डीसी गिरीश दियालन ने बताया कि इस दौरान जो व्यक्ति दिल्ली एयरपोर्ट के जरिये मोहाली जिले में आएंगे। उन्हें डेराबस्सी स्थित पॉम रिजॉर्ट में पहले रिपोर्ट करनी होगी। इसके बाद उन्हें क्वारंटीन के लिए उनके बजट के हिसाब से तय होटल में भेजा जाएगा।
यह भी पढ़ें- संकट पर संकटः घर से पैसे मंगाकर भरा किराया, एक बस में 35 मजदूर, प्रति व्यक्ति 2000 का खर्चा
इसके अलावा जो लोग मोहाली एयरपोर्ट पहुंचेंगे, वह सेक्टर-76 स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन में रिपोर्ट करेंगे। जिसके बाद वहां पर स्थापित हेल्प डेस्क उनकी मदद करेगा। इसके साथ ही उन्हें आगे भेजा जाएगा। हालांकि इससे पहले ही जिले में विदेश से आने वाले लोगों के लिए प्रशासन ने होटलों में ठहराने की तैयारी की है।
होटलों का चयन प्रशासन ने कर लिया है। इस काम का जिम्मा गमाडा के एसीए को सौंपा गया है। वहीं, होटल मालिक को कहा है कि आने वाले लोगों से जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित रेट के अनुसार किराया और खर्च वसूलेंगे। इसके अलावा एयरपोर्ट पर भी हेल्प डेस्क बनाई है।
शहर पहुंचते ही होगी स्क्रीनिंग, लक्षण मिले तो भेजेंगे अस्पताल
जिला प्रशासन ने कोरोना को मात देने के लिए पूरी तैयारी की है। जिसमें बाहर से जहाजों में आने वाले यात्रियों की एयरपोर्ट पर पहुंचने के तुरंत बाद जांच की जाएगी। इस दौरान जिन लोगों में कोरोना के लक्षण मिलेंगे उन्हें अस्पतालों में क्वारंटीन किया जाएगा। जिससे इस बीमारी को पूरी तरह से मात दी जा सके।
बारी-बारी से लोगों को उनके जिलों में भेजेंगे
मिली जानकारी के मुताबिक मोहाली एयरपोर्ट पर अन्य जिलों के जो लोग आएंगे। उन्हें प्रशासन की ओर से उनके जिले में पहुंचाया जाएगा। इसके लिए उनके लिए बस या अन्य साधनों का इंतजाम आरटीए करेगा। प्रत्येक व्यक्ति को 14 दिन के लिए प्रशासन द्वारा क्वारंटीन किया जाएगा।