{"_id":"5eb252278ebc3e9092149162","slug":"coronavirus-lockdown-punjab-minister-ranjit-singh-clarification-on-electricity-bill","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबवासियों! भारी भरकम बिजली बिल आया तो घबराने की जरूरत नहीं, नए सिरे से भेजे जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाबवासियों! भारी भरकम बिजली बिल आया तो घबराने की जरूरत नहीं, नए सिरे से भेजे जाएंगे
Wed, 06 May 2020 11:29 AM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 06 May 2020 11:29 AM IST
विज्ञापन
बिजली का बिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपका बिजली बिल भारी भरकम आया है तो घबराने की जरूरत नहीं है। लॉकडाउन के कारण ऐसा हुआ है। ये बिल वास्तविक नहीं, बल्कि औसत रीडिंग के आधार पर है। कोरोना संकट खत्म होने पर लॉकडाउन हटने के बाद वास्तविक बिजली बिल आएंगे। उसी बिल के आधार पर उपभोक्ताओं को राशि की अदायगी करनी होगी।
बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने बढ़े हुए बिल वाले उपभोक्ताओं को न घबराने की सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि कुछ उपभोक्ताओं की बिजली बिल ज्यादा आने को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही हैं। यह आपकी सूचना के लिए है। मीटर रीडिंग न होने के कारण बिल औसत आधार पर जारी किए गए हैं। लॉकडाउन समाप्त होने पर वास्तविक रीडिंग के आधार पर बिल दोबारा जारी होंगे।
इसलिए किसी भी प्रकार से डरने की जरूरत नहीं है। हरियाणा बिजली विभाग के दफ्तर लॉकडाउन के दौरान बंद हैं। बिजली मीटर की रीडिंग लेने पर रोक लगा दी थी। बिजली बिल जमा कराने के लिए भी घर से बाहर नहीं जाना था। ऑनलाइन भुगतान करने के निर्देश दिए गए हैं। जो लोग ऑनलाइन भुगतान नहीं कर सकते, उनसे लॉकडाउन के बाद वास्तविक रीडिंग के आधार पर बिना किसी पैनल्टी के वसूली की जाएगी।
विज्ञापन
मीटर रीडिंग लेने वाले कर्मचारियों को कोरोना काल में घर-घर न जाने के निर्देश थे। चूंकि, लोगों ने भी आपत्ति जताई थी। रणजीत चौटाला ने बिजली उपभोक्ताओं को आश्वस्त किया है कि उनसे एक रुपया भी ज्यादा नहीं लिया जाएगा। जितनी बिजली खर्च हुई होगी पहले की तरह उसी का भुगतान करना होगा।