फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus, Lockdown, Punjab CM Captain Amrinder Singh Wrote Letter to PM Modi

कैप्टन ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, विशेष अपील- लॉकडाउन से बाहर निकलने की रणनीति बताएं

Fri, 08 May 2020 10:20 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 08 May 2020 10:20 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus, Lockdown, Punjab CM Captain Amrinder Singh Wrote Letter to PM Modi
कैप्टन अमरिंदर सिंह
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने पीएम से लॉकडाउन 3.0 से बाहर निकलने की रणनीति बताने की अपील की है।
विज्ञापन


साथ ही देश की अर्थव्यवस्था को खड़ा करने की रणनीति स्पष्ट रूप से बताने को भी कहा है। मुख्यमंत्री ने राज्यों को पेश राजस्व घाटे की पूर्ति और कोविड-19 की रोकथाम और प्रबंधन के लिए स्वास्थ्य संभाल और राहत उपलब्ध करवाने पर हो रहे और अधिक खर्च के एवज में तीन महीने के लिए राजस्व अनुदान देने की मांग को भी दोहराया।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा, ‘‘लॉकडाउन से बाहर निकलने की रणनीति सुरक्षा सीमाओं में रहते हुए कोविड-19 के फैलाव की रोकथाम के पैमाने तय करने सहित आर्थिक पुर्नोद्धार के लिए भी राह निर्धारित कर सकती है। इस रणनीति को राज्यों के वित्तीय और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए विचारने और एकाग्र करना चाहिए।’’
विज्ञापन
विज्ञापन

फंड का वितरण एक अप्रैल, 2021 से करना चाहिए

मुख्यमंत्री ने राजस्व अनुदान की मांग उठाने के अलावा केंद्र सरकार को 15वें वित्त आयोग के द्वारा मौजूदा वर्ष के लिए अपनी रिपोर्ट की समीक्षा की हिदायत देने को कहा गया है। क्योंकि कोविड-19 के कारण स्थिति पूरी तरह बदल गई है।

उन्होंने कहा कि 15वें वित्त आयोग को कोविड-19 के प्रभाव का लेखा-जोखा करने के बाद पांच वर्ष के लिए फंड का वितरण साल 2020 की बजाय एक अप्रैल, 2021 से करना चाहिए। कैप्टन द्वारा प्रधानमंत्री से अपील की गई कि विभिन्न मंत्रालयों को जरूरी हिदायतें जारी की जाए।

इससे 17 मई को खत्म हो रहे तीसरे लॉकडाउन के बाद के समय के लिए राज्य स्पष्ट नीति बना सकें और निश्चित दिशा में काम करने के योग्य हो सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा करना ज़रूरी है , क्योंकि कोविड-19 और इसके कारण विभिन्न पड़ावों में लगाए गए लॉकडाउन के कारण बड़े स्तर पर रोजगार छिनने और व्यापार व आर्थिक मौकों को भारी चोट लगी है। जबकि इसका असली प्रभाव अभी सामने आना बाकी है।

गरीबी, भूख और स्वास्थ्य बिगड़ने के खतरे सबसे प्रमुख

उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट रूप से तथ्य है कि इससे आर्थिकता को भारी चोट पहुंची है और सकल घरेलू उत्पाद भी नहीं बढ़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अप्रैल, 2020 के दौरान पंजाब को होने वाली आय 88 फीसद तक नीचे जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीब वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। उनके सामाजिक, आर्थिक जीवन पर इसके बहुत नकारात्मक प्रभाव पड़े हैं।

गरीबी, भूख और स्वास्थ्य बिगड़ने के खतरे सबसे प्रमुख हैं। यदि आम लोगों के जीवन के सामाजिक, आर्थिक पहलुओं को दोबारा राह पर न लाया गया तो इससे समाज में मनोवैज्ञानिक विकार पैदा होंगे। नौकरियां छिनने और रोजगार के मौके हाथों से निकलने के कारण हमारे समाज के अंदर नागरिक अधिकारों और बराबर मौकों के सिद्धांतों पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ेंगे।

उन्होंने आज के समय में इसे कड़वा सत्य कहा। इसी दौरान मुख्यमंत्री की तरफ से प्रधानमंत्री को भरोसा दिलाया गया कि पंजाब सरकार लोगों की जान को सुरक्षित रखने के लिए इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए हर संभव प्रयासों में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed