फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   coronavirus, lockdown, Mohali DC Tweet- No Relaxation in Curfew till 3 May

मोहाली: डीसी का ट्वीट- तीन मई तक कर्फ्यू/लॉकडाउन में नहीं मिलेगी कोई छूट, एंट्री भी रहेगी बैन

Sat, 25 Apr 2020 02:42 PM IST
खुशबू गोयल अमित शर्मा, मोहाली
अमित शर्मा, मोहाली Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 25 Apr 2020 02:42 PM IST
विज्ञापन
coronavirus, lockdown, Mohali DC Tweet- No Relaxation in Curfew till 3 May
मोहाली में खाली पड़ी सड़कें - फोटो : फाइल फोटो
मोहाली डीसी गिरीश दियालन ने ट्वीट किया है कि जिले में कर्फ्यू में कोई राहत नहीं दी गई है। जो आदेश चल रहे थे, वह तीन मई तक लागू रहेंगे। भारत सरकार द्वारा लॉकडाउन के बीच शुक्रवार देर रात कुछ जरूरी सामान की दुकानों को शर्तों के साथ खोलने की अनुमति दे दी गई थी। इससे वीआईपी जिला मोहाली में शनिवार सुबह से ही भ्रम की स्थिति बन गई थी।
विज्ञापन


लोगों को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर सारी दुकानें खुलेगी या नहीं। इसी बीच लोगों के लगातार प्रशासन के अधिकारियों व हेल्पलाइन पर फोन करने शुरू कर दिए। जिसके चलते डीसी गिरीश दियालन ने दोपहर में साफ किया कि मोहाली को कर्फ्यू में किसी तरह से राहत नहीं दी गई है। जो आदेश चल रहे थे, वह ही तीन मई तक चलेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट करके बताया कि इस संबंध में काफी लोग पूछ रहे थे। जिक्रयोग है कि मोहाली पंजाब के कोरोना हॉटस्पॉट की श्रेणी में शामिल है। जिले में अब तक कोरोना के 63 लोग सामने आ चुके है। पीड़ितों में एक बच्ची भी शामिल है, जबकि दो लोगों की मौत चुकी है। 14 लोग पूरी तरह से फिट होकर घर हो चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed