{"_id":"5ebe432b1a125324101720b0","slug":"coronavirus-lockdown-migrant-worker-died-shramik-special-train","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ से गए श्रमिक को भागलपुर स्टेशन पर हुआ 102 डिग्री बुखार, सांस फूली...अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ से गए श्रमिक को भागलपुर स्टेशन पर हुआ 102 डिग्री बुखार, सांस फूली...अस्पताल में मौत
Fri, 15 May 2020 12:56 PM IST
खुशबू गोयल
दीपक शाही, चंडीगढ़
दीपक शाही, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 15 May 2020 12:56 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रमिक स्पेशल ट्रेन से चंडीगढ़ से भागलपुर जा रहे एक श्रमिक की अचानक तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। मृतक के साथ श्रमिक स्पेशल ट्रेन में सफर कर रहे एक यात्री ने बताया कि ट्रेन चंडीगढ़ स्टेशन से मंगलवार को दो बजे दिन में रवाना हुई थी। रास्ते में मृतक मजदूर की तबीयत खराब हो गई। रास्ते में उसे कोई मेडिकल सुविधा नहीं मिली।
ट्रेन बुधवार दोपहर बाद 3. 32 बजे भागलपुर पहुंची तो वह व्यक्ति स्टेशन पर लड़खड़ाकर गिर गया। रेलवे स्टेशन पर मौजूद पुलिसकर्मी और स्वास्थ्य विभाग की टीम तेज बुखार की शिकायत पर पहले उसे सदर अस्पताल लेकर गई। इसके बाद जिले के जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल में (जेएलएनएमसीएच) दाखिल करवाया, जहां उसे 102 डिग्री बुखार था।
दाखिल होने के बाद उसकी तबीयत और बिगड़ती गई। उसे तत्काल वेंटिलेटर पर रखा गया। लेकिन उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय रंगरा चौक प्रखंड के जहांगीरपुर बैसा गांव निवासी अनिरुद्ध के रूप में रूप में हुई है। इसकी पुष्टि अस्पताल के अधीक्षक डॉ. रामचरित्र मंडल ने की है।

जांच में लापरवाही या थर्मल स्क्रीनिंग कारगर नहीं
श्रमिक की बुखार से मौत के बाद यूटी प्रशासन की थर्मल स्क्रीनिंग प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर कैसे बुखार से तप रहे श्रमिक को ट्रेन में बैठने दिया गया। बता दें कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए रोजाना सैकड़ों श्रमिकों को चंडीगढ़ से भेजा जा रहा है। यहां से भेजने से पहले बाकायदा श्रमिकों की थर्मल स्क्रीनिंग भी की जा रही है। इस स्क्रीनिंग के चक्कर में सैकड़ों श्रमिक चार से पांच घंटे का समय बर्बाद कर रहे हैं। उसके बाद भी जांच में खामियां मिल रही हैं।
अभी जांच के बाद होगी पुष्टि
अधीक्षक ने बताया कि मृतक का कोरोना सैंपल जांच के लिए पटना भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि वह कोरोना संक्रमित था या नहीं। फिलहाल ट्रेन में और भागलपुर स्टेशन पर उसके संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है।
12 मई को अमर उजाला ने प्रशासन की लापरवाही को उठाया था
यूटी प्रशासन की लापरवाही की ओर अमर उजाला ने अफसरों का ध्यान खींचा था, लेकिन उन्होंने अनदेखा कर दिया। सैकड़ों मजदूरों को स्क्रीनिंग के बाद चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर लाया जा रहा है। कभी यहां बिना ग्लव्ज श्रमिकों को खाना पहुंचाया जा रहा है तो कभी ग्लव्ज पहनकर।