{"_id":"5eb24cfa8ebc3e907664afa3","slug":"coronavirus-lockdown-jammu-kashmir-student-invents-ventilator-operated-via-solar-system","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर के छात्र का कमाल, बनाया बेहद सस्ता वेंटिलेटर, खासियत- सोलर सिस्टम से भी चलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर के छात्र का कमाल, बनाया बेहद सस्ता वेंटिलेटर, खासियत- सोलर सिस्टम से भी चलेगा
Wed, 06 May 2020 11:12 AM IST
खुशबू गोयल
सुदेश तनेजा, राजपुरा
सुदेश तनेजा, राजपुरा
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 06 May 2020 11:12 AM IST
विज्ञापन
सोलर सिस्टम से चलने वाला वेंटिलेटर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। लॉकडाउन के बावजूद नए कोरोना पॉजिटिव मिलने का सिलसिला जारी है। उनके इलाज में वेंटिलेटर की कमी न आए इसे ध्यान में रखते हुए स्वामी विवेकानंद इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (स्वाइट) के स्टूडेंट मोहम्मद जवाद ने बेहद सस्ता वेंटिलेटर तैयार करने का दावा किया है। मोहम्मद जवाद जम्मू-कश्मीर बदरवा गांव का रहने वाला है।
छात्र के मुताबिक, उसने जो वेंटिलेटर बनाया है, उसकी कीमत पांच से छह हजार रुपये है। जब यह बड़े पैमाने पर बनाया जाएगा तो और सस्ता होगा। इस सस्ते वेंटिलेटर को बनाने के लिए उन्हें एक औद्योगिक भागीदार की जरूरत होगी, जिससे वो कम कीमत पर इसे अस्पतालों को मुहैया करा पाएंगे। वेंटिलेटर की डॉक्टर टेस्टिंग कर रहे हैं। वेंटिलेटर बनाने वाले का दावा है कि वो इस पर कोई रॉयल्टी नहीं वसूलेंगे।

सोलर सिस्टम से भी चल सकेगा वेंटिलेटर
मोहम्मद जवाद ने बताया कि स्थानीय तौर पर उपलब्ध सामग्री से उन्होंने जो वेंटिलेटर तैयार किया है, उसमें बुनियादी विज्ञान और उपकरण शामिल हैं। इतना ही नहीं इसमें डीसी मोटर और बीवीएम (बैग वैल्यू मास्क) लगे हैं, जो पिस्टन तंत्र को पंप करते हैं। वह लगातार दो से तीन घंटे काम कर सकते हैं। इसकी स्पीड बढ़ाकर बैकअप भी बढ़ाया जा सकता है।
इसे बिजली के साथ-साथ सोलर सिस्टम से भी चलाया जा सकता है। स्वाइट ग्रुप के अध्यक्ष अशोक गर्ग व चेयरमैन अश्वनी गर्ग का कहना है कि मोहम्मद जवाद उनके कॉलेज का होनहार छात्र है। उसने पहले भी बैटरी से चलने वाली एक कार का अविष्कार किया था, जिसे राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान मिली।
अब उसने सस्ता और बढ़िया वेंटिलेटर तैयार करके देशभर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना मरीजों को राहत देने का जो रास्ता सेहत विभाग को दिखाया है, उसकी जितनी भी सराहना की जाए कम है। स्वाइट की तरफ से इंजीनियरिंग के छात्र जवाद को लॉकडाउन हटने व कॉलेज खुलने पर विशेष तौर पर सम्मानित किया जाएगा।