फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus, Lockdown, Indian Railways, Trains Running from Hisar for Migrant Workers

हरियाणा: 1200 प्रवासी मजदूर बिहार रवाना, सीएम ने की वीडियो कॉल, पूछा कोई दिक्कत तो नहीं हुई

Wed, 06 May 2020 03:00 PM IST
खुशबू गोयल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 06 May 2020 03:00 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus, Lockdown, Indian Railways, Trains Running from Hisar for Migrant Workers
प्रवासी मजदूरों को लेकर निकली ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

लॉकडाउन में फंसे प्रवासी मजदूरों को उनके घर तक छोड़ने के लिए सरकार ने पहली श्रमिक ट्रेन बुधवार को हिसार से चलाई। यह ट्रेन हिसार से कटिहार (बिहार) तक के लिए दोपहर बाद 2:20 बजे प्लेटफार्म नंबर-1 से 1200 प्रवासी श्रमिकों को लेकर रवाना हुई। ट्रेन चलने से कुछ देर पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अररिया जिले के गांव फतेहपुर निवासी मक्खन शर्मा से बातचीत कर हालचाल भी जाना। 

विज्ञापन


रेलवे स्टेशन से रवाना हुई ट्रेन में बिहार के छह जिलों के प्रवासी श्रमिक भेजे गए हैं। उनको एक समय का खाना भी साथ दिया गया है। हिसार रेलवे स्टेशन पहुंचने पर टिकट देकर पुलिस की निगरानी में प्रवासी मजदूरों को ट्रेन में बैठाया गया।
विज्ञापन



ट्रेन में पुलिस के जवान भी भेजे गए हैं, ताकि किसी प्रकार की कोई व्यवस्था न बिगड़े। प्रत्येक श्रमिक का स्टेशन पहुंचने पर स्क्रीनिंग करके अंदर प्रवेश करवाया गया। सामाजिक दूरी का ध्यान रखा गया और अंदर पुलिस कर्मचारियों द्वारा प्रत्येक श्रमिक का रजिस्ट्रेशन चेक करके बोगियों में चढ़ाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम बोले- कोई दिक्कत तो नहीं हुई
दोपहर दो बजे हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने सीआइडी के डीएसपी अजय शर्मा के मोबाइल पर वीडियो कॉल कर अररिया जिले के गांव फतेहपुर निवासी मक्खन शर्मा से बातचीत कर हालचाल जाना। सीएम ने कहा कि तुम्हें कोई परेशानी तो नहीं हुई। समय पर खाना मिला या नहीं।

Trending Videos

पानी मिला या नहीं। इस पर मक्खन ने कहा - कोई दिक्कत नहीं हुई साहब, सब कुछ समय पर मिल गया। हमारे टिकट के रुपये भी नहीं लगे। करीब तीन मिनट तक सीएम ने मक्खन शर्मा से बातचीत की। मक्खन शर्मा तीन महीने से बरवाला में खेतों में मजदूरी करता था। 

एंट्री गेट पर की स्क्रीनिंग
सुबह 10 बजे हरियाणा रोडवेज की बसों से श्रमिकों को हिसार रेलवे स्टेशन पर पहुंचाने का काम शुरू हो गया। सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए पार्किंग में गोल दायरे लगाए गए। 40 बसों से 1200 श्रमिकों को हिसार रेलवे स्टेशन लाया गया। एंट्री गेट पर श्रमिकों की स्क्रीनिंग की गई। हालांकि सैनिटाइजर से हाथ साफ नहीं करवाए गए, जिनके पास मास्क नहीं थे, उन्हें मास्क दिए गए। 

इन जिलों के बैठे थे इतने प्रवासी
जिला - श्रमिक
अररिया -  248
पूर्णिया - 339
मधेपुरा - 406
सहरसा - 117
सुपौल -  60
कटिहार - 30

श्रमिक स्पेशल ट्रेन में प्रवासी मजदूरों के साथ आठ आरपीएफ के जवान भेजे गए हैं, जोकि दिल्ली तक जाएंगे। शांतिपूर्वक सभी प्रवासी मजदूरों को ट्रेन में बैठाकर रवाना किया गया। - बीरबल कुमार, एसएचओ, आरपीएफ

 

श्रमिक स्पेशल ट्रेन में 1200 प्रवासी मजदूरों को भेजा गया है। सामाजिक दूरी का ध्यान रखा गया है। जो भी प्रवासी श्रमिक रह गए हैं, वो ई-दिशा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाकर पूरी डिटेल डालें। उनकी समस्या का समाधान करवाया जाएगा। - डॉ. प्रियंका सोनी, उपायुक्त, हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed