{"_id":"5e8432f88ebc3e78b12b2bad","slug":"coronavirus-lockdown-haryana-government-facing-financial-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना और लॉकडाउन: हरियाणा को राजस्व में 3000 करोड़ का नुकसान, सीएम बोले- मिलकर लड़ेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना और लॉकडाउन: हरियाणा को राजस्व में 3000 करोड़ का नुकसान, सीएम बोले- मिलकर लड़ेंगे
Wed, 01 Apr 2020 11:57 AM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 01 Apr 2020 11:57 AM IST
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन के चलते हरियाणा सरकार को वित्तीय तौर पर भी बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है। मार्च माह में सरकार को 3000 करोड़ रुपये राजस्व की चपत लगी है। महामारी के पांव पसारने के साथ ही वित्तीय घाटा होना शुरू हो गया था, लेकिन बंद के बाद बड़ी हानि हुई है। अप्रैल में 6000 करोड़ रुपये राजस्व हानि का अनुमान है। चूंकि, 14 अप्रैल तक तो बंद है ही, कोरोना का खतरा कम न होने पर यह आगे भी बढ़ सकता है। जिसे देखते हुए सरकार वित्तीय नुकसान का अंदाजा लगा रही है।
प्रदेश के लिए यह वित्तीय कठिनाई का समय है, जिसे देखते हुए सीएम मनोहर लाल ने सबसे एकजुट होकर इससे पार पाने का आह्वान किया है। सरकार को मंत्रियों, विधायकों, सांसदों के अलावा अनेक आईएएस ने एक महीने से लेकर एक साल तक का वेतन देने का आश्वासन दिया है। सीएम मनोहर लाल ने कहा कि राजनीतिक दल भी सहयोग दे रहे हैं। कर्मचारियों व पेंशनर्स ने भी सामर्थ्य अनुसार योगदान दिया है। सरकार ने वित्तीय सहयोग देने के लिए एप भी लांच किया है। उसके माध्यम से भी योगदान दे सकते हैं।
आपका योगदान कोरोना से लड़ाई लड़ने में काम आएगा। 21 करोड़ रुपये अब तक लोग योगदान दे चुके हैं। सीएम ने बताया कि हरियाणा में 24 लाख गरीब, मजदूर अभी तक पंजीकृत हैं। जिन्हें हर हफ्ते 1000 देंगे। अपंजीकृत को पंजीकृत करने का काम चल रहा है। बाहरी मजदूरों का पलायन रोका है। वे हमारे परिवार का हिस्सा हैं। प्रदेश का साथ छोड़ने के बजाए जुड़े रहें, कोई कठिनाई नहीं आने देंगे। 6500 बेड क्वारंटीन के लिए व 4000 बेड आइसोलेशन के लिए रखे हैं।
विज्ञापन
बंद में लोगों ने सुलझाए वर्षों से लटके मामले
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि लोगों ने बंद का पालन किया है। आगे भी ऐसे ही करें, वैसे तो बंद 14 अप्रैल तक ही है, लेकिन स्थिति नियंत्रण में न होने पर बढ़ भी सकता है। इसलिए घर पर रहें और योग करें। अध्यात्म को अपनाएं। लोगों ने बंद के दौरान मिल बैठकर वर्षों से अनसुलझे मामलों को सुलझा लिया है। इस समय का सदुपयोग करें।