फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   coronavirus, lockdown, curfew, Punjab Government Orders for Private Hospitals

पंजाब सरकार का आदेश- फ्लू के लक्षण वाले सभी मरीजों को सरकारी हॉस्पिटल में भेजें निजी अस्पताल

Sat, 25 Apr 2020 02:42 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 25 Apr 2020 02:42 PM IST
विज्ञापन
coronavirus, lockdown, curfew, Punjab Government Orders for Private Hospitals
प्रतीकात्मक तस्वीर
पंजाब सरकार ने आदेश जारी किए हैं कि फ्लू के लक्षण वाले सभ मरीजों को प्राइवेट हॉस्पिटल, सरकारी अस्पताल में भेजें। पंजाब सरकार ने कोविड-19 मरीजों की ट्रैकिंग (पहचान), टेस्टिंग (जांच) और ट्रीटमेंट (इलाज) के लिए योजना तैयार की गई है। इसी के तहत यह किया जा रहा है।
विज्ञापन


पंजाब के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग की तरफ से कोविड-19 की रोकथाम और निगरानी बढ़ाने के लिए राज्य के सभी प्राइवेट अस्पतालों को इनफ्लूएंजा लाइक इलनेस (आईएलआई) और सीवियर एक्यूट रेसपीरेटरी इंफेक्शन (एसएआरआई) के मरीजों को सरकारी अस्पतालों में रैफर करने की अपील की है।
विज्ञापन


इन मरीजों की सरकारी अस्पतालों में फ्लू के लक्षण जैसे कि बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ, निमोनिया आदि की मुफ्त आरटी-पीसीआर टेस्टिंग की जाएगी। स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि इस योजना के तहत यह यकीनी बनाया जाएगा कि कोविड-19 का एक भी संदिग्ध मरीज जांच के बिना ना रह सके और इस बीमारी को बड़े स्तर पर फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग की तरफ से सभी सिविल सर्जनों को निर्देश जारी किए जा चुके हैं। इसमें उन्हें प्राइवेट अस्पतालों को जानकारी देने और ऐसे मरीजों की सैंपलिंग करने की सुविधा प्रदान करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed