फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Coronavirus Haryana News in Hindi: Lockdown, Curfew, Positive Cases

Coronavirus: हरियाणा में अब कुल मरीज 24, सात ठीक होकर घर पहुंचे, 187 की रिपोर्ट बाकी

Tue, 31 Mar 2020 10:04 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 31 Mar 2020 10:04 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Haryana News in Hindi: Lockdown, Curfew, Positive Cases
सांकेतिक तस्वीर
हरियाणा में शुक्रवार को तीन नए केस मिले। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या अब 24 हो गई है। इनमें से अभी सात मरीज ही ठीक हो पाए हैं। वहीं लगातार बढ़ते जा रहे मामलों को लेकर प्रदेश सरकार पूरी तरह चिंतित और गंभीर है।
विज्ञापन


प्रदेश में 24 पॉजिटिव केसों में से 10 मरीज गुरुग्राम, 4-4 मरीज फरीदाबाद और पानीपत व एक-एक मरीज पंचकूला, अंबाला, पलवल, सोनीपत, सिरसा और हिसार के हैं। इन पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में 348 लोग अभी तक आ चुके हैं। जिन पर स्वास्थ्य महकमे की लगातार निगरानी बनी हुई।
विज्ञापन


243 संदिग्ध मरीजों को अस्पताल में भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है। 13621 लोगों को स्वास्थ्य महकमे ने मेडिकल सर्विलांस में हैं। 666 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, जिनमें से 459 सैंपल नेगेटिव आ चुके हैं। 187 सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा स्वास्थ्य महकमे के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा के अनुसार, प्रदेश में इस वायरस का प्रभाव ज्यादा न बढ़े, इसे लेकर हरियाणा सरकार बेहद गंभीर है। उनके अनुसार इसी के मद्देनजर लगातार लोगों पर चिकित्सा निगरानी का दायरा बढ़ाया जा रहा है। लोगों से भी आग्रह है कि वे भी स्वास्थ्य विभाग की हिदायतों का पालन करें और स्वास्थ्य कर्मचारियों को पूरा सहयोग करें।

सिरसा की बंसल कॉलोनी की महिला कोरोना पॉजिटिव

सिरसा की बंसल कॉलोनी की रहने वाली महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है। पीड़ित महिला और उसके पति पीजीआई रोहतक में आइसोलेट हैं। बंसल कॉलोनी में ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल का भी घर है। पुलिस ने कॉलोनी की दोनों गलियों को सील कर दिया है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की 18 टीमों ने घर-घर जाकर शुरू कर दिया है।

महिला कुछ दिनों पहले चंडीगढ़ होकर आई थी। मूल रूप से यह दिल्ली की है और सिरसा में ससुराल है। नगर परिषद के सचिव गुरशरण सिंह गुरशरण सिंह और कार्यकारी अभियंता सुमित सिंह मंगलवार को कॉलोनी का नक्शा लेकर लेकर पहुंचे, ताकि कॉलोनी को पूरी तरह से सील बंद किया जा सके।

मिली जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग ने आइसोलेशन में करीब 13 मरीजों को भर्ती किया है। इनमें महिला के परिवारिक सदस्यों और पीजी में रहने वाली लड़कियां भी शामिल हैं।

हिसार में मिला था पहला पॉजिटिव केस

शहर निवासी एक महिला 20 मार्च को यूएसए से लौटी थी। करीब दो दिन पहले उसे बुखार की शिकायत हुई तो उसने स्वयं ही अस्पताल को सूचना दी थी। इसके बाद अस्पताल प्रशासन द्वारा एंबुलेंस भेजकर महिला व उसके पति को अस्पताल लाया गया था।

अस्पताल द्वारा उनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। सोमवार देर शाम महिला के सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने महिला को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया, जबकि उसके पति को जिला नागरिक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed