फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus, Lockdown, Curfew, Poisitive and Death Cases in Punjab

पंजाब: 12 और कोरोना पॉजिटिव मिले, अब कुल संक्रमित 343, जालंधर में 7 जवाहरपुर में दो केस

Tue, 28 Apr 2020 05:12 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 28 Apr 2020 05:12 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus, Lockdown, Curfew, Poisitive and Death Cases in Punjab
फाइल फोटो

लगाम कसने के राज्य सरकार के प्रयासों को बड़ा झटका लगा है। नांदेड़ से लौटे सिख श्रद्धालुओं में से कई के पॉजिटिव पाए जाने के बाद महामारी का और फैलाव होने की आशंका है। मंगलवार को जालंधर, तरनतारन, होशियारपुर और मोहाली में 12 नए केस सामने आने के बाद सूबे में कोरोना पीड़ितों की संख्या बढ़कर 343 हो गई। राज्य में इस महामारी से अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


सेहत विभाग के अनुसार, राज्य में अब तक 17021 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 13966 के सैंपल निगेटिव पाए गए हैं, जबकि 2713 लोगों की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। राज्य के विभिन्न अस्पतालों में इस समय 219 कोरोना पॉजिटिव मरीजों का इलाज चल रहा है। बीते 24 घंटे में मोहाली और जालंधर में 3-3 मरीजों के ठीक होने के साथ ही कोरोना को मात देने वालों की संख्या भी बढ़कर 107 हो गई है।
विज्ञापन


 

तरनतारन में दो और संक्रमित मिले, मरीजों की संख्या आठ हुई

तरनतारन में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है। महाराष्ट्र के श्री हजूर साहिब से लौटे श्रद्धालुओं में से आठ श्रद्धालु अब तक संक्रमित पाए गए हैं। डीसी प्रदीप कुमार सभरवाल ने बताया कि जिला प्रशासन ने श्री हजूर साहिब से लौटे 17 श्रद्धालुओं का सैंपल लिया था, जिनमें से आठ श्रद्धालु संक्रमित हैं। 

इसमें गांव बासरके की गर्भवती महिला भी शामिल है। 25 अप्रैल को सुरसिंह के अस्पताल में वह रुटीन चेकअप के लिए आई थी। शनिवार को ही उसके सैंपल लिए गए और उसे होम क्वारंटीन रहने के लिए कहा गया था लेकिन वह श्री नांदेड़ साहिब से लाया सामान देने के लिए अपने मायके लोहका चली गई। सोमवार देर रात लोहका से एंबुलेंस में लाकर उसे अस्पताल में भर्ती किया गया। सूत्रों के अनुसार, महिला गांव में कई लोगों से मिली थी, ऐसे में संक्रमितों की संख्या बढ़ सकती है। उसके परिवार के सैंपल ले लिए गए हैं। 

डीसी ने बताया कि श्री हजूर साहिब से लौटे अन्य 167 श्रद्धालुओं को भी क्वारंटीन किया गया है। इन सभी के सैंपल लिए गए हैं। डीसी ने बताया कि श्री हजूर साहिब से आने वाले सभी श्रद्धालुओं को हर प्रकार की सुविधा दी जा रही है। जिला प्रशासन कोरोना वायरस से निपटने के लिए पूरी तरह से सक्षम और सजग है। डीसी प्रदीप सभ्रवाल ने बताया कि सुरसिंह, लोहका और बासरके को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। 

नहीं किया होम क्वारंटीन रहने के आदेश का पालन 
जानकारी के अनुसार, 10 मार्च को गांव सुरसिंह से 50 लोग श्री हजूर साहिब माथा टेकने गए थे। 24 मार्च को देश भर में लॉकडाउन लग गया और ये लोग वहीं फंस गए। सवा महीने के बाद केंद्र और पंजाब सरकार की मंजूरी के बाद 25 अप्रैल को 19 व्यक्ति श्री हजूर साहिब से निजी वाहनों पर गांव सुरसिंह पहुंचे। 

सेहत विभाग ने सुरसिंह सरकारी अस्पताल में इनमें से 17 के सैंपल लिए और सभी को होम क्वारंटीन रहने के निर्देश दिए थे, मगर इनमें से किसी ने भी इन निर्देशों का पालन नहीं किया। इसलिए इन मरीजों के घरवालों के अलावा गांववालों में संक्रमण का खतरा है। सेहत विभाग का यह कदम बड़ी गलती साबित हो सकता है, क्योंकि करीब एक माह 4 दिन से तरनतारन ग्रीन जोन में था। अब 8 मरीज मिलने पर एक झटके में जिला ऑरेंज जोन में आ गया है।

होशियारपुर: मोरांवाली में एक और पॉजिटिव केस

पिछले 28 दिनों से कोरोना का नया केस न आने से कोरोना मुक्त होने की जिले की सारी उम्मीदें मंगलवार को नया पॉजिटिव केस मिलने से धराशायी हो गई। यह केस पहले से ही हॉटस्पॉट रहे गांव मोरांवाली में मिला है। सिविल सर्जन डॉ. जसवीर सिंह ने बताया कि पेशे से टैक्सी ड्राइवर जीवन सिंह (48) गांव से टेंपो ट्रैवलर में 15 लोगों को लेकर नांदेड़ गया था।

38 दिन तक श्री हजूर साहिब में फंसे रहने के बाद वह 25 अप्रैल को श्रद्धालुओं के साथ गांव मोरांवाली पहुंचा था। उसे सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल कर लिया गया है। इस व्यक्ति और उसके साथ जितनी संगत श्री हजूर साहिब से आई थी, उनके संपर्क में आने वाले 35 व्यक्तियों के सैंपल ले लिए गए थे। इनमें से 25 सैंपल निगेटिव आए हैं। नौ सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है। सिविल सर्जन जसवीर सिंह ने बताया कि अब नए पॉजिटिव केस सहित 2 मरीज आइसोलेशन वार्ड में दाखिल हैं।

बलाचौर में दो और पॉजिटिव
बलाचौर के गांव बूथगढ़ बेट के ड्राइवर के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उसकी माता और उसके साथ कंडक्टर का काम करने वाले दोस्त की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। ऐसे में अब जिले में कुल 3 संक्रमित हो गए हैं। मंगलवार को जिले में 47 नए सैंपल लिए गए। इससे पहले जिले में 19 लोग कोरोना पीड़ित थे, जिसमें से 18 ठीक हो गए थे, जबकि एक की मौत हो गई थी।

बरनाला की महिला की पटियाला में मौत 
बरनाला के गांव धनौला की रहने वाली 29 साल की महिला की मंगलवार सुबह पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस महिला को कोविड की संदिग्ध मरीज माना जा रहा था लेकिन मौत के बाद देर शाम उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई। सेहत विभाग के जिला एपीडिमोलोजिस्ट डॉ. सुमित सिंह ने बताया कि इस महिला को गंभीर हालत में धनौला के अस्पताल से सोमवार रात पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल रेफर किया गया था। संदिग्ध मरीज होने के कारण इसे तुरंत आइसोलेशन वार्ड में दाखिल किया गया जहां मंगलवार सुबह इसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

13 दिन बाद जवाहरपुर में दो पॉजिटिव मिले

पूरे पंजाब में कोरोना हॉटस्पॉट जिला मोहाली का गांव जवाहरपुर 13 दिन की राहत के बाद मंगलवार को एक बार फिर से दो कोरोना पॉजिटिव केस आने पर सुर्खियों में आ गया है। अब 13 दिन बाद फिर से नए दो केस आने से सेहत विभाग और प्रशासन की सांसे फूल गई हैं। जबकि गांव में सबसे पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए एक व्यक्ति समेत जिले के तीन लोगों ने कोरोना की जंग जीत ली है। 

मोहाली जिले में कुल मिलाकर कोरोना पीड़ितों की संख्या अब तक 65 हो गई है। इनमें 40 केस अकेले इस गांव जवाहरपुर से ही हैं। वहीं, जिले में अब तक 30 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि दो लोग कोरोना की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं।

सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि मंगलवार को पॉजिटिव आए व्यक्ति की उम्र 43 साल है। उसका पहले कोरोना टेस्ट निगेटिव आया था। वह शराब पीने का आदी है और उसे शराब नहीं पीने की नसीहत दी गई थी। लेकिन दोबारा अचानक तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

इसी तरह गांव के एक 60 साल के बुजुर्ग की कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। वहीं, ठीक होने वाले तीन मरीजों में गांव जवाहरपुर के तीन लोग और मोहाली के सेक्टर-68 निवासी 28 साल का युवक शामिल हैं। वहीं, अब तक जवाहरपुर गांव के 17 मरीज ठीक हो चुके हैं। 

जालंधर में सात और संक्रमित, संख्या 85 तक पहुंची

जिले में मंगलवार को कोरोना के सात और मरीजों की पुष्टि हुई है। सभी संक्रमित पहले से पॉजिटिव के संपर्क में थे। सभी को आइसोलेट कर दिया गया है। अब सेहत विभाग इनकी संपर्क सूची तैयार कर रहा है। जालंधर में कुल 85 केस सामने आ चुके हैं। वहीं मंगलवार को सिविल अस्पताल से कोरोना को मात देने वाले तीन मरीजों को छुट्टी दे दी गई। इसके बाद अब जालंधर में कोरोना से पूरी तरह ठीक होने वालों की संख्या 10 हो गई है। ठीक होकर घर लौटने वाले मरीजों में अलीबाग हुसैन, विश्व शर्मा व जसबीर सिंह शामिल हैं।

सीनियर मेडिकल अधिकारी डॉ. कश्मीरी लाल के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने इन मरीजों का इलाज किया था। तीनों मरीजों ने अस्पताल के मेडिकल और पैरा मेडिकल स्टाफ का धन्यवाद किया। सिविल सर्जन डॉ. गुरिन्दर कौर चावला व एमएस डॉ. हरजिंदर सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग कोरोना वायरस के विरुद्ध जंग जीतने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि अब तक जिले में 10 मरीज पूरी तरह तंदरुस्त हो चुके हैं और बाकी मरीज भी जल्दी ठीक हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed