{"_id":"5e9960fd8ebc3e7607033b3e","slug":"coronavirus-lockdown-curfew-pgi-chandigarh-security-arrangements","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: चंडीगढ़ में 21 संक्रमित मरीज, प्रशासक बोले- हर शख्स की होगी थर्मल स्क्रीनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus: चंडीगढ़ में 21 संक्रमित मरीज, प्रशासक बोले- हर शख्स की होगी थर्मल स्क्रीनिंग
Fri, 17 Apr 2020 01:28 PM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 17 Apr 2020 01:28 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़वासियों के लिए राहत भरी खबर है कि शहर में पिछले दो दिन से कोरोना का नया मरीज नहीं आया है, फिर भी एहतियात बरती जा रही है। वहीं पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कोरोना के मरीजों में से जिन तीन की पहली रिपीट टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है, उनकी दूसरी टेस्ट रिपोर्ट वीरवार को भी नहीं आई।
घर जाने की उम्मीद लगाए उन मरीजों को वीरवार का दिन भी पीजीआई में गुजारना पड़ा। वहीं, पीयू के कोरोना पॉजिटिव प्रोफेसर की सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है। पीजीआई प्रवक्ता के अनुसार, रिपीट टेस्ट की दूसरी रिपोर्ट शुक्रवार दोपहर तक आने की उम्मीद है। फिलहाल उन तीनों की स्थिति बेहतर है।
बस रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 21 पर स्थिर बनी हुई है, जबकि दो मरीजों की छुट्टी भी हो चुकी है। वीरवार को जहां नए 18 संदिग्ध मामले आए वहीं किसी भी मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई। चंडीगढ़ में अब तक कोरोना के 337 संदिग्ध मामले आ चुके हैं। इसमें से 21 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पॉजिटिव मरीजों की संख्या 21 पर रोकने के लिए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रयास कर रहा है।

थर्मल स्क्रीनिंग होगी, सिर्फ पास वाले ही आ सकेंगे
शहर को कोरोना हॉट स्पॉट घोषित करने के बाद चंडीगढ़ प्रशासन अलर्ट मोड पर है। प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने वीरवार को ग्राउंड जीरो पर काम कर रहे सभी सफाई कर्मचारी, वेंडर, ड्राइवर आदि के मेडिकल जांच और उन्हें सुरक्षा के सामान उपलब्ध करवाने के आदेश दिए।
उन्होंने कहा कि जो भी कंपनियां ऑनलाइन डिलीवरी कर रही हैं, वह भी सभी नियमों का पालन करें अन्यथा उनको दी गई इजाजत को वापस ले लिया जाएगा। प्रशासक बदनौर ने ट्राइसिटी के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। प्रशासक ने कहा कि अब जब शहर को कोरोना वायरस हॉट स्पॉट घोषित कर दिया गया है तो सभी तरह के नियम और कानून का सख्ती से पालन किया जाए।
जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ के बॉर्डर से शहर में एंट्री करने वाले हर लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग होगी। प्रशासक ने डीजीपी को आदेश दिए कि शहर के अंदर सिर्फ उन्हीं लोगों को प्रवेश दिया जाए, जिनके पास कर्फ्यू पास हों। बदनौर ने कहा कि भारत सरकार द्वारा बनाए गए आरोग्य सेतु एप को सभी के मोबाइल में डाउनलोड कराया जाए ताकि इससे लोगों को नई जानकारी व अलर्ट मिलते रहे।

पैक खाने की नहीं होनी चाहिए कमी: बदनौर
प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने डीसी मनदीप सिंह बराड़ को आदेश दिए कि शहर में पैक खानों की कमी नहीं होनी चाहिए। पारदर्शी तरीके से खानों को जरूरतमंदों तक पहुंचाया जाए, ताकि किसी को भी भूखा न सोना पड़े। डीसी ने बताया कि वीरवार को 64,105 खाने के पैकेट बांटे गए हैं। इसके अलावा शहर के स्कूलों में बनने वाले मिड-डे मील खाने को भी शुरू कर दिया गया है। तीन स्कूलों के किचन में 12000 खाने के पैकेट तैयार किए जाएंगे, जो कि शहर के विभिन्न हिस्सों तक पहुंचाया जाएगा।
कोई चाहे तो जमा करा सकता है बिजली-पानी का बिल
चंडीगढ़ के वित्त सचिव एके सिन्हा ने बताया कि बिजली और पानी के बिलों की आखिरी तिथि को बढ़ा दिया गया है। हालांकि, फिर भी अगर कोई बिजली व पानी का बिल इन दिनों में जमा करना चाहता है तो संपर्क एप को डाउनलोड कर ऑनलाइन पेमेंट से अपने बिल का भुगतान कर सकता है। बैठक में चंडीगढ़ के डीजीपी ने बताया कि अब तक 4229 गाड़ियों को इंपाउंड किया जा चुका है और 571 लोगों के खिलाफ 348 मामले दर्ज किए गए हैं।