फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   coronavirus, lockdown, curfew, PGI Chandigarh, More Positive Cases

Coronavirus: चंडीगढ़ में नौ और पॉजिटिव मिले, अब संक्रमित मरीजों की संख्या पहुंची 45

Mon, 27 Apr 2020 10:21 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 27 Apr 2020 10:21 AM IST
विज्ञापन
coronavirus, lockdown, curfew, PGI Chandigarh, More Positive Cases
कोरोनावायरस - फोटो : pixabay

जीएमसीएच-32 अब कोरोना का नया गढ़ बनता जा रहा है। सोमवार को अस्पताल के तीन डॉक्टरों, एक वार्ड ब्वॉय समेत शहर में कुल नौ पॉजिटिव मरीजों के मिलने से हड़कंप मच गया। शहर में एक दिन में कोरोना के इतने मरीजों के मिलने का यह पहला मामला है। इससे पहले रविवार को छह पॉजिटिव मरीज मिले थे, जिनमें से दो जीएमसीएच के स्वास्थ्यकर्मी जबकि बाकी अस्पताल के ही एक अन्य वार्ड अटेंडेंट के परिजन थे। 

विज्ञापन


बीते दो दिनों में 15 कोरोना पॉजिटिव केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग से लेकर प्रशासन के अधिकारियों में खलबली गच गई है। खास बात यह है कि कोरोना का वायरस अब शहर के प्रमुख अस्पतालों और फ्रंटलाइन वॉरियर्स तक पहुंच गया है। ऐसे में प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। बता दें कि शहर में अब तक 45 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन


सोमवार को जो मरीज पॉजिटिव पाए गए उनमें गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच-32) के एनेस्थीसिया विभाग के दो डॉक्टरों के अलावा 27 वर्षीय एक महिला डॉक्टर और बापूधाम निवासी एक वार्ड ब्वॉय के अलावा बापूधाम में ही रहने वाला व हरियाणा सचिवालय में कार्यरत कर्मचारी, 28 वर्षीय रामदरबार निवासी युवक, 19 वर्षीय सेक्टर 52 निवासी युवती, 41 वर्षीय सेक्टर-30 निवासी पुरुष और 65 वर्षीय सेक्टर-30 निवासी महिला शामिल हैं। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब इन मरीजों को पीजीआई शिफ्ट किया जा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


हालात पर कुछ भी बोलने से बच रहे जीएमसीएच के प्रशासनिक अधिकारी
जीएमसीएच-32 के स्टाफ में लगातार कोराना की पुष्टि और स्टाफ की सुरक्षा को लेकर अस्पताल की तैयारियों के संबंध में जब जीएमसीएच के प्रशासनिक प्रवक्ता अनिल मोदगिल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस संबंध में डॉ. हरीश दशारी ही जानकारी दे सकते हैं। क्योंकि वह कोरोना के मामलों के लिए नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। इसके बाद जब डॉ. हरीश देशारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस संबंध में वह कुछ नहीं बोल सकते। प्रशासन से ही जानकारी लेनी होगी। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अस्पताल प्रबंधन कोरोना को लेकर कितना गंभीर है।

टूटी राहत की उम्मीद

शहर में 21 अप्रैल से 23 अप्रैल तक एक भी पॉजिटिव केस नहीं आया था। इस दौरान कयास लगाए जाने लगे थे कि अब कर्फ्यू में कुछ राहत मिलेगी, लेकिन रविवार और सोमवार को बड़ी संख्या में पॉजिटिव मरीजों के मिलने के बाद अब राहत की उम्मीद टूट गई है। बड़ी समस्या यह है कि शहर के प्रमुख अस्पतालों के स्टाफ और डॉक्टरों कोरोना का खतरा मंडराने लगा है। ऐसे में अब अधिकारियों का पूरा ध्यान किसी तरह पॉजिटिव मरीजों की संख्या रोकने पर है।

तीन पीजीआई स्टाफ समेत चार संदिग्ध मरीज भर्ती
सोमवार को पीजीआई के सीडी वार्ड में कोरोना वायरस के चार संदिग्ध मरीजों को भर्ती किया गया। इनमें शहर के सेक्टर-4 स्थित ग्रीन वैली में रहने वाली पीजीआई की 25 वर्षीय नर्सिंग ऑफिसर, हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के तल्याहड़ की रहने वाली पीजीआई की नर्सिंग ऑफिसर, शहर के सारंगपुर की रहने वाले पीजीआई की स्टाफ अटेंडेंट और मोहाली की रहने वाली 36 साल की महिला को सीडी वार्ड में एडमिट किया गया है। इनके सैंपल टेस्ट को भेजे गए हैं। इनकी रिपोर्ट देर रात या फिर मंगलवार सुबह तक आएगी। 

आठ पॉजिटिव मरीज पीजीआई शिफ्ट 
सोमवार को जीएमसीएच-32 से आठ कोरोना पॉजिटिव मरीजों को पीजीआई के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया। इनमें सेक्टर-26 बापूधाम कालोनी फेज-एक के रहने वाले जीएमसीएच-32 के वार्ड अटेंडेंट और उसके परिवार के चार लोगों के अलावा पीजीआई की नर्सिंग ऑफिसर और सेक्टर-32 के रहने वाले 25 वर्षीय युवक को पीजीआई शिफ्ट किया गया। इसके अलावा सोमवार को सुबह पॉजिटिव मिले जीएमसीएच-32 के दो डॉक्टरों को भी पीजीआई शिफ्ट किया गया। 

जीएमसीएच-32 के दो डॉक्टरों के संपर्क में आए 46 लोग होम क्वारंटीन

जीएमसीएच-32 के एनेस्थीसिया विभाग के जिन दो डॉक्टरों में सोमवार को कोरोना की पुष्टि हुई है, उनके संपर्क में कुल 46 लोग आए हैं, जिनमें सेक्टर-49 की डॉक्टर के परिवार के 4 सदस्य और 3 लोग कम्युनिटी कांटेक्ट में जबकि सेक्टर-21 की डॉक्टर के परिवार के तीन सदस्य, 6 लोग कम्युनिटी कांटेक्ट में हैं। इनके अलावा इन दोनों डॉक्टरों के संपर्क में अस्पताल स्टाफ के कुल 30 लोग आए हैं। इन सभी को होम क्वारंटीन कर दिया गया है।  

कुराली के व्यक्ति की रिपोर्ट भी निगेटिव 
पीजीआई में इलाज के दौरान कुराली के जिस संदिग्ध मरीज की रविवार को मौत हुई थी, उसकी भी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। बता दें कि कुराली के एक व्यक्ति के साथ डेराबस्सी की 4 माह की एक बच्ची और हरियाणा के ज्योतिसर की एक महिला की भी मौत के बाद कोरोना टेस्ट किया गया था। इन तीनों की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है।

कहीं चंडीगढ़ में न दोहरा जाए जवाहरपुर गांव वाला केस

सेक्टर 26 बापूधाम निवासी कोरोना पॉजिटिव मरीज के मामले में सोमवार को एक नया मोड़ आया। कुछ दिन पूर्व एसएसपी नीलांबरी जगदले ने सेक्टर 26 में राशन वितरित किया था। वहां कोरोना पॉजिटिव मरीज भी उपस्थित था। इसके अलावा वहां काफी संख्या में कांग्रेस नेता व अन्य लोग भी मौजूद थे। अब अधिकारियों को डर है कि मोहाली के जवाहरपुर गांव का मामला कहीं चंडीगढ़ में न दोहरा जाए। 

सोमवार को सुबह ही तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग की टीम तत्काल मरीजों के घर पहुंची। वहां घर वालों के अलावा आसपास के लोगों को भी क्वारंटीन किया गया। जब मरीजों का यात्रा इतिहास निकाला गया तो सेक्टर 26 निवासी मरीज के बारे में बड़ा तथ्य सामने आया। 

कुछ दिन पहले ही सेक्टर 26 में एसएसपी गईं थीं। यहां जरूरतमंदों को राशन वितरित किया था। वहां कांग्रेस के नेता सहित कोरोना पॉजिटिव मरीज भी था। ऐसा ही मामला मोहाली के जवाहरपुर गांव में आया था। जहां सरपंच पूरे गांव में राशन बांट रहा था। बाद में सरपंच कोरोना पॉजिटिव मिला। उसके बाद गांव के 37 लोग संक्रमित मिले थे। प्रशासन को पूरा गांव ही सील करना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed