फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus, Lockdown, Curfew, PGI Chandigarh, More Positive Cases in City

चंडीगढ़ में मिले 14 और पॉजिटिव, आठ बापूधाम, एक जीएमसीएच के कर्मचारी समेत पांच और संक्रमित

Thu, 30 Apr 2020 09:19 AM IST
खुशबू गोयल वीणा तिवारी, अमर उजाला, चंडीगढ़
वीणा तिवारी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 30 Apr 2020 09:19 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus, Lockdown, Curfew, PGI Chandigarh, More Positive Cases in City
फाइल फोटो - फोटो : PTI

शहर में कोरोना की चेन ब्रेक होने का नाम नहीं ले रही। मंगलवार को 14 नए मामले सामने आने के बाद बुधवार को भी 14 और पॉजिटिव मरीजों के मिलने से हड़कंप मच गया। इनमें से आठ केस अकेले बापूधाम में मिले जबकि गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल(जीएमसीएच-32) के टेक्निशियन के अलावा पांच और लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। 

विज्ञापन


इसके साथ ही शहर में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 59 से बढ़कर 73 हो गई है। बड़ी बात यह है कि शहर में पहला केस आने के बाद एक माह सात दिन में कुल 31 केस मिले थे जबकि पिछले चार दिन में ही 40 केस आ चुके हैं। चंडीगढ़ में लगातार पॉजिटिव केस मिलने से प्रशासनिक अफसरों से लेकर स्वास्थ्य विभाग तक के अधिकारी परेशान हैं। 
विज्ञापन


बापूधाम में बुधवार को जो लोग पॉजिटिव पाए गए उनमें मकान नंबर-535 की 19 वर्षीय युवती, 51 व 40 साल के दो पुरुष और 65 वर्षीय एक महिला के अलावा मकान नंबर-539 के 60 और 50 वर्षीय दो पुरुष और मकान नंबर-585 में रहने वाला 20 वर्षीय युवक शामिल हैं। इनके अलावा देर रात बापूधाम के 24 वर्षीय एक अन्य युवक में भी कोरोना की पुष्टि हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि बापूधाम में बीते छह दिनों के अंदर 31 लोग पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। जीएमसीएच-32 के वार्ड अटेंडेंट के पॉजिटिव पाए जाने के बाद से एक के बाद एक बापूधाम में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है क्योंकि वार्ड अटेंडेंट ने सोशल डिस्टेंसिंग के नियम को तक पर रखकर कुछ दिनों पहले अपने घर एक शादी के सालगिरह की पार्टी की थी, जिसमें बापूधाम में अपने घर के आस पड़ोस के 130 लोगों को बुलाया था। 

नतीजन उसके परिवार के साथ ही आसपास के मकान से लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं। बापूधाम के आठ लोगों के अलावा बुधवार को जीएमसीएच-32 के एनस्थीसिया डिपार्टमेंट में कार्यरत 38 वर्षीय टेक्निशियन, सेक्टर-38 के मकान नंबर-588 की 79 साल की बुजुर्ग महिला, सेक्टर-30 निवासी मां-बेटी( 10 वर्षीय लड़की व 32 वर्षीय मां) के अलावा सेक्टर-52 निवासी मां-बेटे (14 वर्षीय लड़का व 39 वर्षीय एक मां) में कोरोना की पुष्टि से हड़कंप मच गया। 

 बता दें कि एक ओर जहां बापूधाम कोरोना का गढ़ बन गया है, वहीं डॉक्टरों और स्टाफ के भी कोरोना की चपेट में आने से जीएमसीएच-32 में ड्यूटी करने वाला हर शख्स खौफ में है। पिछले छह दिनों में बापूधाम से 30 और जीएमसीएच-32 के 3 डॉक्टर समेत स्टाफ के कुल 10 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। बुधवार को पॉजिटिव पाया गया अस्पताल का 38 वर्षीय टेक्निशियन एनस्थीसिया डिपार्टमेंट में कार्यरत है। बता दें कि दो दिन पहले ही अस्पताल के एनेस्थीसिया डिपार्टमेंट के डॉक्टर में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। 
 
पॉजिटिव मिली सेक्टर-38 निवासी बुजुर्ग महिला की स्थिति गंभीर, वेंटिलेटर पर रखा
कोरोना पॉजिटिव मिली सेक्टर-38 के मकान नंबर-588 की 79 साल की बुजुर्ग महिला को मंगलवार को जीएमएसएच-16 में भर्ती कराया गया था। बुधवार को महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। महिला का कोई यात्रा इतिहास न होने के बावजूद उसे संक्रमण कैसे हुआ, इसकी भी जांच की जा रही है। बुधवार को इलाज में दौरान हालत बिगड़ने पर महिला को पीजीआई रेफर कर दिया गया। महिला को कोरोना आईसीयू वार्ड में वेंटिलेटर पर रखा गया है। 

जीएमसीएच में सुरक्षाकर्मियों को छोड़ सभी कर्मचारियों को दिया पीपीई किट, रोष

कोरोना के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जीएमसीएच 32 में बुधवार को कर्मचारियों को पीपीई किट दिया गया लेकिन अस्पताल प्रशासन ने अस्पताल की सुरक्षा में तैनात गार्डों के साथ दोहरा व्यवहार किया। एक तरफ अस्पताल में तैनात सभी श्रेणी के कर्मचारी पीपीई किट पहनकर ड्यूटी करते नजर आए वहीं दूसरी ओर सुरक्षा गार्ड केवल मास्क लगाए दिखे। इस दोहरे व्यवहार को लेकर सुरक्षा गार्डों में काफी रोष है। उनका कहना है कि अगर हम संक्रमित हुए तो अस्पताल के दूसरे कमर्चारी भी संक्रमित होंगे लेकिन ये बात अस्पताल प्रशासन को समझ नहीं आ रही।    

पीएम को भी होने लगी चंडीगढ़ की चिंता   
अचानक से शहर में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ने से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी चिंता जाहिर की है। महज चार दिन में 35 मामले सामने आने पर पीएम ने चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर को फोन कॉल कर लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के पॉजिटिव केसों को देखते हुए शहर में सख्ती करने के आदेश दिए हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed