फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus, Lockdown, Curfew, Omar Abdullah Tweet to Sent Jammu Kashmir Girls at Home, Quarantine in Amritsar

कोरोनाः उमर अब्दुल्ला का ट्वीट- अमृतसर में क्वारंटीन जम्मू-कश्मीर की 14 युवतियों को भेज दीजिए

Wed, 15 Apr 2020 11:35 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, अमृतसर
अमर उजाला, अमृतसर Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 15 Apr 2020 11:35 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus, Lockdown, Curfew, Omar Abdullah Tweet to Sent Jammu Kashmir Girls at Home, Quarantine in Amritsar
उमर अब्दुल्ला - फोटो : ANI
19 मार्च को पाकिस्तान से अटारी सीमा के रास्ते वतन पहुंची जम्मू कश्मीर की 14 युवतियां स्वामी विवेकानंद नशा छुड़ाओ केंद्र के पुनर्वास केंद्र में हैं। इन युवतियों की सकुशल घर वापसी के लिए जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को ट्वीट किया है।
विज्ञापन


इस ट्वीट में उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन से आग्रह किया है कि नौ सीटर एयर क्राफ्ट श्रीनगर में खड़ा है। आज-कल इसकी कोई भी उपयोगिता नहीं है। जम्मू-कश्मीर प्रशासन इस एयरक्राफ्ट को अमृतसर भेज कर इन युवतियों को श्रीनगर हवाई अड्डे पहुंचा सकता है।
विज्ञापन


अब्दुल्ला ने लिखा है कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के सहयोग से यह समस्या कुछ घंटों में ही हल हो सकती है। इसी ट्वीट को रीट्वीट करते हुए महबूबा मुफ्ती ने लिखा है कि इन युवतियों का क्वारंटीन पीरियड पूरा हो चुका हैं। अब वे घर जाना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर के नागरिकों को मुंबई से एयरलिफ्ट किया जा सकता है तो फिर इन युवतियों को क्यों नहीं। जम्मू कश्मीर प्रशासन इनके लिए एक बस का प्रबंध नहीं कर सकता। जम्मू कश्मीर से पाकिस्तान गईं इन युवतियों को अमृतसर में इसलिए क्वारंटीन किया गया था क्योंकि ऐसी शंका थी कि कहीं ये पाकिस्तान से कोरोना संक्रमित होकर न आई हों।

एक अप्रैल को इनका क्वारंटीन पीरियड खत्म हो गया है। अमृतसर प्रशासन इन्हें जम्मू कश्मीर भेजने की तैयारी में है। इन सभी को सेहत संबंधी सर्टिफिकेट जारी किए गए हैं। प्रशासन ने दो अप्रैल की सुबह पांच बजे एक बस मंगवाई, ताकि युवतियों को घर भेजा जा सके। जानकारी के अनुसार कठुआ के डीसी ने इन्हें अमृतसर से जम्मू-कश्मीर भेजने पर आपत्ति दर्ज की।


इसके बाद युवतियों का घर जाना टल गया। मंगलवार को जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने अमृतसर प्रशासन से कहा कि इन युवतियों का कोविड-19 टेस्ट करवाया जाए। यदि रिपोर्ट निगेटिव आई तो इन्हें भेज दिया जाए। प्रशासन ने इन युवतियों का थ्रोड स्वैब लेकर जांच के लिए इंफ्लुएंजा लैब भेजा है। सैंपल रिपोर्ट बुधवार को आने की उम्मीद है। रिपोर्ट मिलने के बाद अमृतसर प्रशासन इन्हें जम्मू-कश्मीर भेजेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed