फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus, lockdown, curfew, Medical Consultant Sort Out Public Health Problems

लॉकडाउनः हर्निया है तो खांसी-कब्ज को कंट्रोल में रखें, पढ़ें लोगों के सवाल और डॉक्टरों के जवाब

Tue, 14 Apr 2020 05:15 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 14 Apr 2020 05:15 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus, lockdown, curfew, Medical Consultant Sort Out Public Health Problems
सांकेतिक तस्वीर
लॉकडाउन में मरीजों की परेशानियां दूर करने के लिए सोमवार को सवालों के जवाब दिए सेक्टर 21 ग्लोबल हेल्थ केयर क्लीनिक के डायरेक्टर डॉ. संजीव भाटिया ने।
विज्ञापन


सवाल: मेरी उम्र 31 साल है। सुबह उठते ही 15 से 20 छींके आती हैं। फिर नाक पर कपड़ा बांधकर रखता हूं। धूप में जाने पर ठीक हो जाती हैं। ऐसा सुबह ही होता है।
- पंकज कुमार, चंडीगढ़
जवाब: आपको एलर्जी की दिक्कत है। रात के वक्त दस दिन के लिए एलरिड टैबलेट लें। इससे एलर्जी की साइकिल टूट जाएगी।

सवाल: मेरी उम्र 40 साल है। तीन साल से डायबिटीज का मरीज हूं। पैर में रात के वक्त दर्द रहता है। डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए जी व एआईएसए मेडिसिन ले रहा हूं।
विज्ञापन

- आशीष, चंडीगढ़
जवाब: आपको एचबीएवनसी टेस्ट करवाना होगा। इससे औसत शुगर का पता चलेगा। उसे एक बार दिखाएं। साथ में बी-12 की मेडिसिन लें। स्मोकिंग करते हैं तो उसे छोड़ दें। एक्सरसाइज भी रेगुलर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवाल: मेरी उम्र 52 साल है। मेरा पेट साफ नहीं होता है। गैस बनती है। डाक्टर को दिखाया तो बताया कि फिशर की प्रॉब्लम है।
- वेद प्रकाश, मौलीजांगरा
जवाब: दो चम्मच ईशबगोल गर्म दूध के साथ रोजाना लें। बहुत मात्रा में पानी लें। सलाद और फ्रूट को शामिल करें। साथ ही गुनगुने पानी का सेंक लगाएं।

सवाल: मेरी उम्र 73 साल है। मेरे पेशाब की नली से एक इंच ऊपर दाई तरफ एक नरम गांठ बनती है। सुबह शौच के समय जोर लगाने व तेज चलने पर गायब हो जाती है। इसके उभरने पर पर हलका सा दबाव या दर्द महसूस होता है। डाक्टर को दिखाने पर बताया गया कि हर्निया है। कृपया उपचार बताएं। यदि मिलना हो तो आप से कैसे मिल सकते हैं।
- जय नारायण, पंचकूला
जवाब: आपको हर्निया की शिकायत है। फिलहाल आप कब्ज और खांसी को काबू करें। किसी भी भारी वस्तु को ना उठाएं। स्मोकिंग करते हैं तो उसे रोक सकते हैं। लॉकडाउन खुलने के बाद आप क्लीनिक में मिल सकते हैं।

सवाल: मैं डायबिटिक का मरीज हूं। मेरे हाथ और पैर की नस में जलन की शिकायत रहती है।
जवाब: आपको एचबीएवनसी टेस्ट करवाना होगा। फिलहाल के लिए विटामिन डी व विटामिन बी-12 की गोली लेना शुरू कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed