फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   coronavirus, lockdown, curfew, Medical Consultant Reply on Hello Doctor Helpline

'सिर्फ ईसीजी से दिल की बीमारी पता नहीं चलती', डॉक्टर से पूछे गए सात सवाल और उनके जवाब

Sat, 25 Apr 2020 03:06 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 25 Apr 2020 03:06 PM IST
विज्ञापन
coronavirus, lockdown, curfew, Medical Consultant Reply on Hello Doctor Helpline
सांकेतिक तस्वीर
लॉकडाउन में मरीजों की परेशानी दूर करने के लिए शुरू की गई अमर उजाला की हेल्पलाइन में शुक्रवार को सवालों के जवाब दिए वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. गुरप्रीत सिंह भाटिया ने।
विज्ञापन


सवाल : गर्मियां शुरू होते ही मुझे छींक आने लगती है। सुबह ज्यादा आती है। इससे आंखें लाल हो जाती हैं। रात को नाक से सांस नहीं आती। जब तक दवाई खाते हैं, तब तक ठीक रहता है। उसके बाद हालत जस के तस। मुझे इस समस्या के दस साल हो गए हैं।
विज्ञापन

- कर्मचंद धीमा, मनीमाजरा
जवाब : इसे सीजनल एलर्जी कहते हैं। एंटी एलर्जी की गोलियां लेनी होंगी। घर में फ्लावर न लगाएं। परदे, दरवाजों को अच्छी तरह से साफ रखें। आसपास कांग्रेस घास लगी हो तो उसे कटवा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल : मेरी उम्र 50 साल है। मैं घर के नीचे डॉग को खाना डालने गई थी। इसी वक्त एक कुत्ते ने झपट्टा मार दिया। मेरे हाथ में उसका दांत लग गया। काटा नहीं है। न ही हाथ पर कोई खरोंच आई है।
- दिव्या कपूर, चंडीगढ़
जवाब : जख्म या खरोंच है तो वैक्सीन करवानी पड़ेगी। यदि ऐसा नहीं है तो 14 दिन तक कुत्ते के व्यवहार पर नजर रखें।

सवाल : मेरी उम्र 45 साल है। मेरे गले, नाक और चेस्ट में खराश रहती है, लेकिन बलगम नहीं बनता है। चेस्ट में कभी-कभी दर्द रहता है।  
- करमजीत सेक्टर 23 चंडीगढ़
जवाब : स्मोकिंग करते हैं तो छोड़ दें। अपने आप ठीक हो जाएगा। एलर्जी की शिकायत हो सकती है। कुछ टेस्ट करने होंगे। उसके बाद ही पता चल पाएगा।

सवाल : मेरी उम्र 39 साल है। मैं थायराइड पेशेंट हूं। मेरी पहली रिपोर्ट के मुताबिक थायरोनार्म 112.5 एमसीजी था, लेकिन जो रिपोर्ट बाद में आई है, उसमें टीएसएच की लिमिट नियंत्रित में है। लॉकडाउन की वजह से मैं अपनी रिपोर्ट डाक्टर को नहीं दिखा पाई हूं। मुझे सजेस्ट करें।
- पूनम पंचकूला
जवाब : यदि थायराइड नार्मल है और कोई दूसरे लक्षण या परेशानी नहीं है तो लॉकडाउन तक वही दवा लेते रहें। सिर्फ रिपोर्ट से रूल आउट करना थोड़ा मुश्किल है। हिस्ट्री और लक्षण देखना भी जरूरी है, इसलिए हो सके तो अपने डॉक्टर से टेलीफोन पर बात करें।

सवाल : मेरी उम्र 56 साल है। मेरे चेस्ट में दर्द बना रहता है। ईसीजी करवाया था। वो ठीक आया है, लेकिन दर्द नहीं जाता। कई बार तो तीन से चार घंटे नॉन स्टाप दर्द बना रहता है। ब्लड प्रेशर की मेडिसिन भी चल रही है।
- साधना, सेक्टर 45 चंडीगढ़
जवाब : कार्डियक प्राब्लम सिर्फ ईसीजी से पता नहीं चलती। स्ट्रेस टेस्ट करना होगा। छाती के दर्द को नजरअंदाज नहीं कर सकते। इसलिए मेडिसिन व कार्डियोलाजिस्ट को दिखाएं।

सवाल : मेरी उम्र 38 साल है। पिछले महीने से मेरे राइट साइड वाली पसली में दर्द रहता है। कुछ दिन पहले कंबल धोए थे, उसके बाद से दर्द शुरू हुआ है। दवाई लेने पर आराम आता है। सांस लेने में भी दर्द ऊपर की ओर उठता है।
- मीनू, सेक्टर 30
जवाब : चार से पांच दिन पेन किलर खाइए। जहां दर्द है, वहां गर्म पानी से सिकाई करें। फिर भी ठीक नहीं होता है तो एक्सरे करना होगा। उसके बाद डाक्टर को दिखाएं।

सवाल : मेरी उम्र 14 साल है। पिछले एक वीक से गले में बलगम है। नाक से भी आता है। इसका क्या कारण है। कृपया कोई उपाय बताएं।
- निखिल, मोहाली
जवाब : ये लक्षण वायरल व एलर्जी के हो सकते हैं। यदि बुखार या पीले बलगम की शिकायत है तो डाक्टर को तुरंत दिखाएं। यदि ऐसा नहीं हैतो एंटी एलर्जी लेनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed