फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना योद्धाओं को पतंग के जादूगर का सैल्यूट, सुई के छेद से निकाल चुके हैं सात पतंगें

Sun, 26 Apr 2020 07:44 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 26 Apr 2020 07:44 PM IST
विज्ञापन
A Man from Mohali salute to the frontline heros through Kite
पंजाब स्टेट फॉरेंसिक लैब के असिस्टेंट डायरेक्टर डॉ दविंदर पाल सहगल - फोटो : अमर उजाला

करीब 17 साल पहले सुई की छेद में से आठ पतंगें गुजारकर वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम करने वाले पंजाब स्टेट फॉरेंसिक लैब के असिस्टेंट डायरेक्टर डॉ दविंदर पाल सहगल ने लॉकडाउन में भी अपने काम में जुटे हुए हैं। कोरोना संकट के दौर में भी वह पूरी मुस्तैदी से अपने काम को अंजाम दे रहे हैं। 

A Man from Mohali salute to the frontline heros through Kite
सहगल ने की घरों पर रुकने की अपील

इस दौरान उन्होंने करीब चार पतंग तैयार की है। इनके माध्यम से उन्होंने कोरोना से निटपने के तरीके बताए हैं। वहीं, फ्रंटलाइन में जंग लड़ने वाले कमांडो को सैल्यूट किया है। इनमें पुलिस, डॉक्टर,सफाई सेवक व मुहिम में शामिल सभी लोग हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह घरों पर रुकें, तभी इस खतरनाक महामारी को मात दिया जा सकता है।

A Man from Mohali salute to the frontline heros through Kite

डॉ. दविंदर पाल सिंह सहगल ने बताया कि भले ही पेशे से वह साइंटिस्ट हैं। लेकिन वह देश के अच्छे नागरिक भी हैं। ऐसे में हम सबकी जिम्मेदारी बनती है कि लॉकडाउन में घरों में रहें। कुछ नया सीखें। ताकि आने वाले समय में इस चीज का फायदा हमारे करियर को हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
A Man from Mohali salute to the frontline heros through Kite

उन्होंने बताया कि जिंदगी में बुक्स आपकी सबसे अच्छी मित्र होती है। अगर कोई कुछ नहीं कर सकता है तो किताबें पढ़ लें। इसी बहाने कोई अच्छी चीज सीख पाएंगे। जो कि उनके करियर में अहम योगदान दे सकती है। डॉ. दविंदर पाल सिंह सहगल मूलरूप से चंडीगढ़ के रहने वाले हैं। हालांकि उनका कार्यालय मोहाली में स्थित है।

विज्ञापन
A Man from Mohali salute to the frontline heros through Kite

उनका पंतगों को लेकर जुनून देखते ही बनता है। कोई राष्ट्रीय दिवस हो या कोई भी जागरूकता मुहिम। इसमें वह अपने पतंगों के जरिए शामिल होते हैं। इतना ही नहीं वह दुनिया में पंजाब और चंडीगढ़ का नाम पतंगों के माध्यम से रोशन कर चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed