फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus, Lockdown, Curfew, Hotspots, Punjab Government Released Helpline Numbers

पंजाबः मन में कोरोना का डर बैठ गया तो डायल करें ये नंबर, पार्सल बुकिंग के लिए हेल्पलाइन जारी

Fri, 17 Apr 2020 10:12 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 17 Apr 2020 10:12 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus, Lockdown, Curfew, Hotspots, Punjab Government Released Helpline Numbers
फाइल फोटो
लॉकडाउन के दौरान चिकित्सा और तनाव से संबंधित मुद्दों को प्रभावी ढंग से हल करने के लिए पंजाब सरकार ने नागरिकों के लिए विशेष हेल्पलाइन की शुरुआत की है। इसके जरिए आम लोग 1800 180 4104 नंबर पर टेली-कॉफ्रेंस पर वरिष्ठ डॉक्टरों के नेटवर्क से जुड़कर कोविड-19 के अलावा अन्य संबंधित चिंताओं से जुड़ी चिकित्सा सलाह प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन


वीरवार को इस संबंध में स्टेट कोविड कंट्रोल रूम टीम के सदस्य रवि भगत ने बताया कि कि चिकित्सा विशेषज्ञों के एक पैनल को इस मंच और इसके प्रोटोकॉल व कार्यप्रणाली संबंधी उपयुक्त प्रशिक्षण दिया गया है, ताकि वे लॉकडाउन के मद्देनजर लोगों को चिंता से जुड़े मुद्दों पर उपयुक्त सलाह दे सकें।
विज्ञापन


रवि भगत ने कहा कि इस मंच के माध्यम से आपातकालीन चिकित्सा वाले मामलों की पहचान करके उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। इस मंच द्वारा प्रदान की जाने वाली सलाह आइसोलेशन, होम क्वारेंटीन और उन लोगों के लिए मामलों की पहचान करने में मदद करेगी, जिन्हें चिकित्सा की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी पार्सल की बुकिंग के लिए नंबर-138 पर कर सकते हैं संपर्क

रेल डिवीजन फिरोजपुर कोरोना के चलते रेलवे पार्सल भेजने वाले व्यापारियों व अन्य संस्थाओं से तीन मई तक कोई जुर्माना नहीं वसूल करेगा। व्यापारी पार्सल स्पेशल ट्रेनों की बुकिंग के लिए नंबर-138 और 01632243413 पर संपर्क कर सकते हैं। यह जानकारी रेल डिवीजन फिरोजपुर के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विवेक शर्मा ने दी। शर्मा ने बताया कि अति आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु भारतीय रेलवे पार्सल भेजने वाले व्यापारियों और अन्य संस्थाओं से किसी भी प्रकार का जुर्माना शुल्क तीन मई तक नहीं वसूला जाएगा।

लॉक डाउन के कारण तीन मई तक सभी यात्री ट्रेन सेवा बंद है, लेकिन इस दौरान माल गाड़ियों तथा स्पेशल पार्सल ट्रेनों का संचालन सुचारू रूप से चल रहा है। जिससे देश के विभिन्न भागों में आवश्यक वस्तुओं का भेजने का सिलसिला जारी रहेगा। लॉक डाउन की स्थिति में लोडिंग व अनलोडिंग का कार्य सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए किया जा रहा है। शर्मा ने कहा कि सामाजिक दूरी के पालन के चलते मालगाड़ियों में लोडिंग व अनलोडिंग निर्धारित समय में पूर्ण नहीं हो पाती है।

इसीलिए रेलवे लॉक डाउन की अवधि तक किसी भी प्रकार का शुल्क जैसे-स्थान शुल्क विलंब शुल्क, स्टैकिंग, स्टेबलिंग इत्यादि नहीं वसूल करेगा। शर्मा ने बताया कि पार्सल स्पेशल ट्रेनों में आवश्यक सामानों की बुकिंग संबंधी एक पार्सल सेल का गठन किया गया है।  इसके लिए मंडल ने हेल्प नंबर जारी किए हैं। व्यापारी व अन्य संस्थाएं नंबर-138 तथा टेलीफोन नंबर- 01632-243413 पर संपर्क कर पार्सल स्पेशल ट्रेन नंबर- 00464 (अमृतसर- हावड़ा), 00404 (जम्मू तवी-दिल्ली), 00912 (फिरोजपुर कैंट-मुंबई सेंट्रल), 00764 (अमृतसर- हैदराबाद) व 00902 (लुधियाना-बांद्रा टर्मिनस) के बारे में बुकिंग संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed