{"_id":"5e9424838ebc3e72b024418a","slug":"coronavirus-lockdown-curfew-hello-doctor-to-sort-out-health-problems","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सैनिटाइजर से हाथ धोने के बाद वैसलीन या नारियल तेल लगाएं, पढ़ें 7 सवाल और डॉक्टर के जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिटाइजर से हाथ धोने के बाद वैसलीन या नारियल तेल लगाएं, पढ़ें 7 सवाल और डॉक्टर के जवाब
Mon, 13 Apr 2020 02:09 PM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 13 Apr 2020 02:09 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन में मरीजों को आ रही परेशानियों को देखते हुए शहर के वरिष्ठ डाक्टरों ने अमर उजाला के माध्यम ने ‘हेलो डाक्टर’ नाम की एक मुहिम शुरू की है। इस मुहिम के तहत हर दिन एक एक्सपर्ट मरीजों के सवालों के जवाब देंगे। एक्सपर्ट की जानकारी एक दिन पहले अखबार में प्रकाशित की जाएगी, ताकि एक्सपर्ट से संबंधित सवाल पूछे जाएं। वीरवार को जीरकपुर स्थित दी स्किन साल्यूशन की स्किन स्पेशलिस्ट डॉ. आभा भटनागर ने पाठकों के जवाब दिए।
सवाल: मेरे चार साल के भतीजे के चेहरे पर बाल हैं। इससे कैसे छुटकारा मिल सकता है।
- पीयूष असीजा
जवाब: इसके लिए फैमिली हिस्ट्री चाहिए होगी। वैसे तो यह सामान्य बात है। कुछ बच्चों में ऐसी प्राब्लम आती है, जो बाद में ठीक भी हो जाती है। कुछ में जेनेटिक व हार्मोन की वजह से प्राब्लम आती है। कई बार लंबे समय तक स्टेराइड लगाने से भी दिक्कत आती है। बिना देखे बता पाना मुश्किल होगा। बच्चे को देखने के बाद कोई ट्रीटमेंट बता पाऊंगी।
सवाल: मेरे हिप्स पर काफी ईचिंग होती है। कई बार खुजलाने से लाल रंग के चकत्ते पड़ जाते हैं। खून भी निकल आता है। कृपया कोई नुस्खा बताएं।
विज्ञापन
- खुशबू, सेक्टर 21
जवाब: चेक करें कि कहीं ड्राईनेस तो नहीं है। सामान्य तौर पर इतनी इचिंग नहीं होनी चाहिए। मेडिकेटेड साबुन का इस्तेमाल न करें, जिसमें माइश्चर की मात्रा ज्यादा हो, उसका इस्तेमाल करें। स्किन स्पेशलिस्ट से चेक करवाना होगा।

सवाल: मेरी उम्र 38 साल है। चार से पांच महीने से बाल बहुत झड़ रहे हैं। सिर की स्किन तक नजर आने लगी है। मुझे थायराइड की प्राब्लम भी है, जिसका इलाज चल रहा है।
- पूजा शर्मा, सेक्टर 19 पंचकूला
जवाब: कई बार थायराडइ कंट्रोल नहीं होने से बाल झड़ने लगते हैं। इसलिए थायराइड को कंट्रोल में रखें। थायराइड की वजह से खून की कमी होती है। हीमोग्लोबिन भी चेक करवाएं। साथ ही यह भी देखे कि कितने बाल गिर रहे हैं। यदि 80 से 100 बाल गिर रहे हैं तो यह नार्मल बात है।
सवाल: मेरी उम्र 27 साल है। मेरे पैर पर सोरायसिस है। मैं अभी टोपिकल तीन प्रतिशत मरहम लगा रहा हूं।
- ललित, मनीमाजरा
जवाब: यदि सोरायसिस कंट्रोल नहीं होता है तो मरहम लगाने के साथ खाने की भी दवा लेनी पड़ेगी। इसके लिए स्किन स्पेशलिस्ट से मिलना होगा। तेल लगाकर धूप में बैठने से भी आराम आएगा।
सवाल: मेरी उम्र 14 साल है। मेरे हाथ के ऊपर एक बार एलर्जी हो गई थी। उसके बाद से स्किन अक्सर फट जाती है। फोरडर्म व बीटाडीन लगा रहा हूं, लेकिन आराम नहीं आ रहा।
- निखिल गुलमोहर कांप्लेक्स खरड़
जवाब: आप शायद डाक्टर को बिना दिखाएं दवा ले रहे हैं, क्योंकि आपने जो दवा बताई है, वह एलर्जी में इस्तेमाल नहीं होती। मेडिकेटेड साबुन व डिटरर्जेंट का इस्तेमाल न करें। हाथों को धोने के बाद माइश्चर लगाते रहे। एक बार स्किन स्पेशलिस्ट को दिखा लें।

सवाल: मेरी उम्र 63 साल की है। छह महीने पहले हल्की खारिश होने पर लिवोसिट ली थी। आराम आया है, लेकिन इस दौरान फिर से खुजलाने से टांग व कंधे पर लाल हो गया है। आयुर्वेदिक दवा व नारियल तेल लगाने से खारिश कम है। कृपया राय दें
- प्रेम, पिंजौर
जवाब: आपको अपने डॉक्टर से संपर्क करना होगा। जो आपने दवा बताई है, उसके कुछ साइड इफेक्ट भी होते हैं। कई अन्य बीमारियों की वजह से भी खारिश हो सकती है। आप अपने डॉक्टर से फोन के माध्यम से बात कीजिए। पहले फोन पर दवा लिखवाना मान्य नहीं था, लेकिन अब सरकार ने इसे मान्य कर दिया है।
सवाल: मुझे मास्क लगाने से फेस पर बहुत खुजली होती है। चेहरे पर लाल धब्बे पड़ जाते हैं.. हाथ पैर भी बहुत रुखे लगते हैं।
- सुनैना, सेक्टर 36 चंडीगढ़
जवाब: जिन लोगों की स्किन सेंसटिव होती है, उनमें इस तरह की दिक्कत आ सकती है। क्योंकि सैनिटाइजर में एल्कोहल होता है, जो स्किन को डैमेज करता है। इसलिए हाथ पर वैसलीन, कोकोनेट आयल लगाएं। मास्क को हल्का बांधा और बदलकर भी देखे। हो सकता है कि किसी खास तरह के मास्क के कपड़े से आपको एलर्जी हो। मास्क के साथ मेकअप का इस्तेमाल न करें। साफ्ट कपड़े के मास्क पहनें।