{"_id":"5e94265a8ebc3e7607033893","slug":"coronavirus-lockdown-curfew-hello-doctor-to-sort-out-health-problems-of-public","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाय के देसी घी की बूंदे नाक में डालने से माइग्रेन में मिलता है आराम, पढ़ें सवाल और डॉक्टर के जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाय के देसी घी की बूंदे नाक में डालने से माइग्रेन में मिलता है आराम, पढ़ें सवाल और डॉक्टर के जवाब
Mon, 13 Apr 2020 02:14 PM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 13 Apr 2020 02:14 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन में मरीजों को आ रही परेशानियों को देखते हुए शहर के वरिष्ठ डॉक्टरों ने अमर उजाला के माध्यम ने ‘हेलो डॉक्टर’ नाम की एक मुहिम शुरू की है। इस मुहिम के तहत हर दिन एक एक्सपर्ट मरीजों के सवालों के जवाब देंगे। एक्सपर्ट की जानकारी एक दिन पहले अखबार में प्रकाशित की जाएगी, ताकि एक्सपर्ट से संबंधित सवाल पूछे जाएं।
रविवार को आयुर्वेद के विशेषज्ञ वैद्य ईश्वर चंद ने पाठकों के सवालों के जवाब दिए। इस दौरान उनसे लोगों ने माइग्रेन से संबंधित काफी सवाल पूछे। उन्होंने एक नुस्खा यह भी बताया कि गाय के घी की एक-एक बूंदे नाक में डालें तो माइग्रेन में आराम मिलता है।
सवाल: मेरे हाथ व पैर में खूब पसीना आता है। कृपया इसे छुटकारा दिलाने के लिए कोई उपाय बताएं।
- राजन गुप्ता, विकास नगर चंडीगढ़
जवाब: कई लोगों में पसीने की ग्रंथी ज्यादा होने से पसीना आता है। यदि पसीने के साथ खारिश या बदबू है तो चिंताजनक है। आप यशद भस्म ढाई सौ मिलीग्राम और उसमें जहर मोहरा पिष्टी 250 मिलीग्राम मिला लें। इस मिश्रण को दिन में तीन बार सादे पानी के साथ लें। 15 दिन में असर दिखेगा।
विज्ञापन
सवाल: मेरी उम्र 28 साल है। जैसे ही अपने सिर के बाल बांधती हूं, सिर में दर्द होने लगता है। गर्दन में भी दर्द बना रहता है।
- गुंजन, डेराबस्सी
जवाब: बाल खींचकर न बांधे। सिर की चमड़ी पर महामाष तेल लगाना है। अंगुलियों के ऊपरी हिस्से को तेल में डुबोकर उसे रात में लगाएं और सुबह धो लें। आपको आराम मिलेगा। यह तेल आयुर्वेद की दुकान में मिल जाएगा।

सवाल: मेरी उम्र 26 साल है। सुबह उठते ही मेरी आंखों में दर्द शुरू हो जाता है। यदि दोपहर में कोई पेनकिलर न खाऊं तो उल्टी आने लगती है। ऐसा हफ्ते में दो या तीन बार होता है।
- सतनाम सिंह, रायपुररानी
जवाब: आपको माइग्रेन है। आपकी प्रकृति देखनी होगी। आपको दिखाना होगा। इसका पूरा छह महीने का इलाज है। फिर भी आप विष तिडुंक वटी की दो गोली सुबह और शाम लें। 15 दिन में आराम आएगा। जब भी आपको दर्द हो, इस दवा को ले सकते हैं।
सवाल: मेरी उम्र 50 साल है। मुझे जुकाम के साथ खांसी है। सुबह हाथों में दर्द रहता है। सरवाइकल की भी शिकायत है।
- राजेश कुमार, सेक्टर 51
जवाब: आप चित्रक हरि पटी दस ग्राम सुबह और शाम को गर्म दूध के साथ लें। दोनों समस्याओं में इससे आपको फायदा मिलेगा।
सवाल: मेरी उम्र 53 साल है। मेरी राइट हिप के नीचे जलन और पैर में दर्द रहता है। कई बार पैर सो भी जाता है। कई डाक्टरों को दिखाया पर आराम नहीं आया।
- मीनाक्षी, चंडीगढ़
जवाब: चंडीगढ़ में हार श्रृंगार के काफी पौधे लगे हैं। इसके पत्ते लेने हैं। उसे कूटकर गोली बनाएं या काढ़ा बनाकर पीएं। दिन में तीन बार लेने से आराम आएगा।

सवाल: मुझे दो दिन से सिर में दर्द है। दवाई ली है। कुछ देर तक आराम रहता है, लेकिन बाद में फिर से दर्द। कृपया कुछ उपाय बताएं।
- कीर्ति, सेक्टर 24, चंडीगढ़
जवाब: आयुर्वेद की दुकान से गोदंती भस्म लाएं। एक ग्राम सुबह, दोपहर और शाम को हल्के गुनगुने पानी से लें। इससे ठीक हो जाएगा।
सवाल: मेरी उम्र 45 साल है और मुझे दस साल से माइग्रेन है। छुट्टियों या वीकेंड पर लक्षण आते हैं। जब दर्द होता है तो आधे सिर से शुरू होता है और फिर आंख व दांत तक जाता है।
- अरविंद, चंडीगढ़
जवाब: आपकी प्रकृति देखनी होगी। मेरा क्लीनिक नंगल में है। आप यहां आकर दिखाएं। छह महीने का कोर्स है। इससे आपका माइग्रेन पूरी तरह से ठीक हो जाएगा।
आज यह हैं हमारे एक्सपर्ट
आज हमारे विशेषज्ञ डा. संजीव भाटिया हैं। डॉ. भाटिया से सर्जरी, डायबिटीज, डायबिटिक फुट, सर्जरी, हर्निया से संबंधित सवाल पूछ सकते हैं। सिर्फ उन्हीं सवालों को शामिल किया जाएगा, जो शाम चार बजे तक आएंगे। आप अपने सवाल ई-मेल chd-cityreporter@chd.amarujala.com पर मेल या 8054009839 पर व्हाट्सऐप कर सकते हैं। सवाल के साथ नाम, उम्र, जगह के बारे में जरूर बताएं।