फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus, Lockdown, Curfew, Hello Doctor, Consultant to Answer Public Questions

गैस सिलेंडर से खतरा नहीं, लेने के बाद उसे डिटर्जेंट से धो लें, पढ़ें लोगों के सवाल डॉक्टर के जवाब

Wed, 15 Apr 2020 11:53 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 15 Apr 2020 11:53 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus, Lockdown, Curfew, Hello Doctor, Consultant to Answer Public Questions
सांकेतिक तस्वीर
कोरोना वायरस फैलने को लेकर लोगों को कई तरह के भ्रम हो रखे हैं। मंगलवार को इस संबंध में कई पाठकों ने सवाल पूछे, जिसका जवाब पंजाब यूनिवर्सिटी के पर्यावरण विभाग की विभागाध्यक्ष व सेंटर फॉर पब्लिक हेल्थ की पूर्व कोआर्डिनेटर डॉ. सुमन मोर ने दिए। पढ़ें कुछ सवाल-जवाब...
विज्ञापन


सवाल: सब्जियों व फल को विषाणु मुक्त कैसे कर सकते हैं। क्या कच्चा प्याज व ककड़ी खाना सुरक्षित है।  
- रंजू, पंचकूला
जवाब: सब्जियों व फल में वायरस नहीं हैं। फिर भी सावधानी बरत सकते हैं। सब्जियों को नमक वाले गुनगुने पानी में कुछ देर के लिए रख दें। बाद में साफ पानी से धो लें। प्याज व ककड़ी को छीलकर खाते हैं। जैसा कि ऊपर बताया जा चुका है कि इससे वायरस फैलने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन


सवाल: घर पर सिलेंडर आया है। क्या सिलेंडर पर भी वायरस रह सकता है। यदि हां तो उसे कैसे सैनिटाइज करें।  
- मनवीर, खरड़
जवाब: इसकी संभावना नहीं है। सिलेंडर लेने के बाद हाथों को साबुन से धोएं। सिलेंडर को भी डिटरर्जेंट वाले पानी से धो सकते हैं।

सवाल: मेरा पड़ोसी रोज दफ्तर जाता है। मुझे उससे कितना खतरा है। सुरक्षित रहने के लिए क्या कदम उठाऊं।
- शशि, सेक्टर 19 पंचकूला
जवाब: ऐसे लोग आवश्यक सेवाओं से जुड़े हैं। ये अपने घरों से इसलिए निकल रहे हैं ताकि आपकी जिंदगी लॉकडाउन के वक्त सुगमता से चलती रहे। ये सब जिम्मेदार लोग हैं और सावधानी बरत रहे होंगे। इनसे कोई खतरा नहीं है। इनको सम्मान दें और प्रोत्साहित करें। आप मास्क लगाएं। सोशल डिस्टेंसिंग व लॉकडाउन का पालन जरूर करें।

सवाल: गर्मी का वायरस पर क्या असर पड़ेगा। क्या कोरोना खत्म हो जाएगा।
- माही, सेक्टर-28 चंडीगढ़
जवाब: सामान्यतया, गर्मी बढ़ने से कुछ वायरस का प्रभाव कम हो जाता है। कोरोना वायरस अभी नया है। इसलिए शोध भी सीमित हैं। कल ही एक शोध प्रकाशित हुआ, जिसमें बताया गया है कि 20 से 22 डिग्री तापमान के दौरान वायरस पर कोई असर नहीं पड़ता है। लोगों को भारत सरकार की ओर से बताए गए दिशा-निर्देश का पालन करना होगा। मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग और हाथों को बार-बार धोते रहना चाहिए।

सवाल: सब्जी वाले लगातार आ रहे हैं। क्या उनसे सब्जी खरीदना सुरक्षित है।
- राजपाल, पंचकूला
जवाब: जैसा कि ऊपर बताया जा चुका है कि सब्जी व फल से वायरस फैलने की संभावना ना के बराबर है। सब्जी खरीदते वक्त उचित दूरी बनाएं। सब्जी खरीदने के बाद हाथों को अच्छी तरह से धो लें। अपना थैला खुद से लेकर जाएं। सब्जी लेने के बाद थैले को अच्छी तरह से धो लें।

सवाल: सर, सर्जिकल मास्क को कैसे डिस्पोज करें। उसका क्या तरीका है।
- सोनिया, सेक्टर 45 चंडीगढ़
जवाब: भारत सरकार की ओर से इस बारे में 25 मार्च को दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। उसके मुताबिक मास्क को फेंकने से पहले उसे एक प्रतिशत हाइपरक्लोराइड, लाइजोल या डेटॉल से धोकर उसे विषाणुमुक्त करें। उसके बाद उसे कूड़ेदान में फेंक दें। घर के बनाए माक्स को भी ऐसे धोएं। उसे अच्छी तरह से धोने के बाद धूप में सुखाएं।

सवाल: सभी को मास्क पहनना क्यों जरूरी है। क्या इससे वायरस रुक जाएगा।
- अर्णव, सेक्टर 27 चंडीगढ़
जवाब: जैसा कि आप जानते हैं कि वायरस खांसी व छींक से निकले ड्रापलेट्स या किसी संक्रमित सतहों को छूने से फैलता है। मास्क इसलिए पहनना भी जरूरी है कि यदि कोई संक्रमित है तो वह वायरस को अपने तक सीमित रखे। यहां यह भी बताना जरूरी है कि कई लोग मास्क को मुंह वाली जगह से छूते है, जो कि गलत है। इससे वायरस उनके हाथों में आ सकता है और दूसरी सतहों को संक्रमित कर सकते हैं।

सवाल: सोशल डिस्टेसिंग में कितनी दूरी बनाएं।  
- मनवीर, मोहाली
जवाब: कम से कम डेढ़ से दो मीटर की दूरी बनानी जरूरी है। जब भी आप घर से बाहर निकलते हैं तो हर व्यक्ति से इतनी दूरी जरूर बनाएं। लेकिन लॉकडाउन पीरियड में बाहर ना निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed