फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus, Lockdown, Curfew, Haryana Deputy CM Dushyant Chautala Corona Test

हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कराया कोरोना टेस्ट, बोले- ऑड-ईवन नंबर से खुलें दुकानें

Thu, 30 Apr 2020 09:10 AM IST
खुशबू गोयल यशपाल शर्मा, चंडीगढ़
यशपाल शर्मा, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 30 Apr 2020 09:10 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus, Lockdown, Curfew, Haryana Deputy CM Dushyant Chautala Corona Test
उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जागरूकता लाने के मकसद से बुधवार को अपना कोरोना टेस्ट करवाया। वे चंडीगढ़ सेक्टर-3 स्थित एमएलए हॉस्टल की डिस्पेंसरी पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने मीडियाकर्मियों के साथ अपना कोरोना टेस्ट भी करवाया।

विज्ञापन


चौटाला ने अपील की है कि कोरोना टेस्ट करवाने से किसी को घबराना नहीं चाहिए, क्योंकि हम सब सुरक्षित रहेंगे तभी पूरे प्रदेश को सुरक्षित रखने का काम कर पाएंगे। इसलिए सभी को जागरूक नागरिक होने का अपना फर्ज निभाना चाहिए। 
विज्ञापन


कुछ पत्रकारों में चेक करवाने को लेकर भय था इसलिए वे स्वयं टेस्ट करवाने यहां पहुंचे। महाराष्ट्र व दिल्ली में बहुत सारे पत्रकार कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। ऐसे में हमारी वजह से ये संक्रमण फैलता है तो जनता के लिए खतरा है। उन्होंने कहा कि सरकार जनता को सुरक्षित रखने के लिए ये टेस्ट करवा रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार जल्द जनता के सहयोग से हरियाणा को कोरोना मुक्त प्रदेश बनाने में सफल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑड-इवन नंबर के आधार पर खोली जाएं दुकानें : दुष्यंत
हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान बाजार में एकाएक भीड़ न बढ़े इसके लिए दुकानों को ऑड-इवन नंबर के हिसाब से खुलवाने पर विचार किया जाना चाहिए। कोरोना को लेकर हरियाणा में बेहतर प्रबंधन के चलते स्थिति कुछ नियंत्रण में है। उद्योगों में सभी मजदूर लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए मास्क व सैनिटाइजर का उपयोग करेंगे। हर दो घंटे में साबुन से अपने हाथ धोने होंगे।


उन्होंने कहा कि जो क्षेत्र कोरोना से प्रभावित नहीं हैं, उन क्षेत्रों में उद्यमी स्व-प्रमाण पत्र देकर अपना उद्योग संचालित कर सकते हैं। पहले ब्लॉक स्तर की कमेटी पांच श्रमिकों वाले प्रतिष्ठान को खोलने की अनुमति के लिए अधिकृत थी, अब इसे बढ़ाकर 20 मजदूरों तक किया गया है। उन्होंने कहा कि उद्यमी अपनी इकाइयों के पुन: संचालन के लिए पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed