{"_id":"5e918eb78ebc3e76b5637b19","slug":"coronavirus-lockdown-curfew-haryana-cm-manohar-lal-encouraging-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउनः कोरोना से जंग जीतने को अफसरशाही की हौसला आफजाई में जुटे हरियाणा मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउनः कोरोना से जंग जीतने को अफसरशाही की हौसला आफजाई में जुटे हरियाणा मुख्यमंत्री
Sat, 11 Apr 2020 03:02 PM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 11 Apr 2020 03:02 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल कोरोना से जंग जीतने के लिए अफसरशाही की हौसला आफजाई भी कर रहे हैं। उन्होंने कोरोना वायरस की रोकथाम व बंद के दौरान आवश्यक वस्तुओं, सेवाओं की आपूर्ति बनाए रखने पर सभी मंडलायुक्तों, उपायुक्तों, नगर निगम आयुक्तों, रेंज पुलिस महानिरीक्षकों, पुलिस आयुक्तों और जिला पुलिस अधीक्षकों के प्रयासों की सराहना की है। 64 अधिकारियों को अर्ध-सरकारी पत्र भेजकर मुख्यमंत्री ने युद्ध जैसे हालात में विवेकपूर्ण कार्यों और ड्यूटी के प्रति समर्पण के लिए उनकी प्रशंसा की है।
उन्होंने आशा व्यक्त की है कि हरियाणा में वायरस को हराने में उनके प्रयास दूरगामी साबित होंगे। उन्होंने मुख्य सचिव से प्रत्येक पत्र की एक प्रति संबंधित अधिकारी की व्यक्तिगत फाइल में रखने को भी कहा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बताया कि जिला अंबाला की 221 ग्राम पंचायतों को 44,20,000 रुपये, भिवानी की 185 ग्राम पंचायतों को 37,00,000 रुपये, चरखी दादरी की 98 ग्राम पंचायतों को 19,60,000 रुपये, फरीदाबाद की 57 ग्राम पंचायतों को 11,40,000 रुपये, फतेहाबाद की 41 ग्राम पंचायतों को 8,20,000 रुपये जारी किए गए हैं।
गुरुग्राम की 98 ग्राम पंचायतों को 19,60,000 रुपये, हिसार की 101 ग्राम पंचायतों को 20,20,000 रुपये, झज्जर की 117 ग्राम पंचायतों को 23,40,000 रुपये की राशि सैनिटाइजेशन के लिए जारी की है। जींद की 82 ग्राम पंचायतों के लिए 16,40,000 रुपये, कैथल की 84 ग्राम पंचायतों के लिए 16,80,000 रुपये, करनाल की 92 ग्राम पंचायतों के लिए 18,40,000 रुपये, कुरुक्षेत्र की 141 ग्राम पंचायतों के लिए 28,20,000 रुपये, नारनौल की 219 ग्राम पंचायतों के लिए 43,80,000 रुपये, मेवात की 177 ग्राम पंचायतों के लिए 35,40,000 रुपये जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
पलवल की 59 ग्राम पंचायतों के लिए 11,80,000 रुपये, पंचकूला की 123 ग्राम पंचायतों के लिए 24,60,000 रुपये, पानीपत की 54 ग्राम पंचायतों के लिए 10,80,000 रुपये, रेवाड़ी की 116 ग्राम पंचायतों के लिए 23,20,000 रुपये, रोहतक की 83 ग्राम पंचायतों के लिए 16,60,000 रुपये, सिरसा की 88 ग्राम पंचायतों के लिए 17,60,000 रुपये, सोनीपत की 93 ग्राम पंचायतों के लिए 18,60,000 रुपये और यमुनानगर की 259 ग्राम पंचायतों के लिए 51,80,000 रुपये जारी किए गए हैं।