फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus, lockdown, curfew, Free Dental Care Advice on Toll Free Number

चंडीगढ़ः लॉकडाउन में घर बैठे लें मुफ्त दंत चिकित्सा परामर्श, कोई पंजीकरण शुल्क नहीं, कॉल करें

Tue, 14 Apr 2020 05:25 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 14 Apr 2020 05:25 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus, lockdown, curfew, Free Dental Care Advice on Toll Free Number
सांकेतिक तस्वीर
कोरोना संक्रमण फैलने के मद्देनजर लगे लॉकडाउन और कर्फ्यू के बीच दांतों में कोई परेशानी हो रही है तो घबराने की कोई जरूरत नहीं है। शहर में क्लोव डेंटल हॉस्पिटल ने मुफ्त परामर्श सेवा शुरू की है। इसके लिए कोई पंजीकरण शुल्क नहीं देना होगा। आप टोल फ्री नंबर 180012003232 पर कॉल कर परामर्श ले सकते हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन है।
विज्ञापन


पीजीआई सहित अन्य बड़े अस्पतालों में ओपीडी बंद कर दी गई है। छोटी भी दिक्कत होने पर लोग अस्पताल नहीं जा पा रहे हैं। लोगों की इस परेशानी को देखते हुए कुछ चिकित्सकों ने ऑनलाइन चिकित्सकीय परामर्श की व्यवस्था की है। इसमें क्लोव डेंटल ने दांतों में परेशानी होने पर निशुल्क ऑनलाइन टेली कंसल्टेशन शुरू किया है। क्लोव डेंटल की ओर से ई-डेंटिस्ट बाय क्लोव के जरिए यह परामर्श दिया जा रहा है।
विज्ञापन


चीफ क्लीनिकल ऑफिसर डॉ. विमल अरोड़ा ने बताया कि घर में बैठे होने के दौरान कई लोगों को दांतों में दर्द, मसूड़ों से खून आना आदि बीमारियों हो जाती हैं। इन छोटी बड़ी दांतों की समस्याओं को सुलझाने के लिए यह सुविधा शुरू की गई है। घर बैठकर ही इस सुविधा का लाभ लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed