{"_id":"5e99758a8ebc3e76b5637f6b","slug":"coronavirus-lockdown-curfew-driver-commits-suicide-at-patiala","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पटियाला: ड्राइवर ने की खुदकुशी, पत्नी का आरोप- दूध लेने गया था, रास्ते में पुलिस ने की मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पटियाला: ड्राइवर ने की खुदकुशी, पत्नी का आरोप- दूध लेने गया था, रास्ते में पुलिस ने की मारपीट
Fri, 17 Apr 2020 02:53 PM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, पटियाला
अमर उजाला, पटियाला
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 17 Apr 2020 02:53 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के पटियाला में एक ड्राइवर ने खुदकुशी कर ली। उसकी पत्नी ने पुलिस पर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं।
पत्नी का कहना है कि उसका पति दूध लेने गया था। रास्ते में पुलिस ने उसे रोका और कर्फ्यू में बाहर निकलने पर पीटा। फिर घर आकर उसके पति ने पंखे से लटककर अपनी जान दे दी। उधर पुलिस ने इन आरोपों का खंडन किया है। मृतक की पहचान शीतला माता मंदिर के पास किराये के मकान में रहने वाले 45 वर्षीय भूपिंदर सिंह के रूप में हुई। ड्राइवर ने वीरवार की रात को घर में ही पंखे से लटक कर सुसाइड की।
मृतक की पत्नी शरणजीत कौर ने आरोप लगाया है कि उसका पति भूपिंदर सिंह वीरवार देर शाम बाजार से दूध व अन्य जरूरी सामान लेने गया था। शीतला माता मंदिर के पास ही पुलिस ने उसे रोका और मारपीट की। घर आकर भूपिंदर ने अपने बेटा व बेटी को भी सारी बात बताई। उन्होंने यह भी कहा कि वह काफी बेइज्जती महसूस कर रहा है। इस घटना के कुछ देर बाद ही भूपिंदर ने सुसाइड कर ली।

एसपी सिटी ने कुछ और ही कहानी सुनाई
इस संबंध में एसपी (सिटी) वरूण शर्मा से जब बात की गई तो उन्होंने पुलिस पर लगाए गए आरोपों का खंडन किया। उन्होंने बताया कि उक्त महिला शरणजीत कौर ने वीरवार देर शाम साढ़े सात बजे संबंधित थाना कोतवाली पुलिस को शिकायत की थी कि उसका पति लाकडाउन के कारण कई दिनों से घर है और वह उसके व बच्चों के साथ शराब पीकर मारपीट कर रहा है।
जब पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि दोनों में लड़ाई-झगड़ा हो रहा था। जिस कारण आस पड़ोस के काफी लोग वहां जमा थे। इससे कर्फ्यू व सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन हो रहा था। पुलिस टीम ने सभी को उनके घरों में भेजकर दोनों पति-पत्नी को समझाया और वापस आ गई।
इसके कुछ देर बाद पुलिस को पड़ोसियों ने फोन कर सूचित किया कि भूपिंदर सिंह ने सुसाइड कर लिया है। अब पत्नी अपने रिश्तेदारों के डर से पुलिस पर गलत आरोप लगा रही है।