{"_id":"5ea4214a15ad762b45216c7f","slug":"coronavirus-lockdown-curfew-corona-positive-cases-in-pgi-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः पीजीआई आए अंबाला के मरीज को कोरोना, डॉक्टर-नर्सिंग स्टाफ आइसोलेशन वार्ड में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ः पीजीआई आए अंबाला के मरीज को कोरोना, डॉक्टर-नर्सिंग स्टाफ आइसोलेशन वार्ड में भर्ती
Sat, 25 Apr 2020 05:09 PM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 25 Apr 2020 05:09 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजीआई चंडीगढ़ में किडनी का इलाज कराने आए अंबाला के एक मरीज में शनिवार को कोरोना की पुष्टि हुई। जिसके बाद उसके सम्पर्क में आए दो डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और सफाई कर्मचारी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर उनका नमूना जांच के लिए ले लिया गया है। जानकारी के अनुसार अम्बाला निवासी 42 वर्षीय बलविंदर सिंह की किडनी में परेशानी थी। पीजीआई की इमरजेंसी में उसका डायलिसिस चल रहा था।
शुक्रवार को उसमें कोरोना के लक्षण दिखने पर उसका टेस्ट कराया गया, जिसमें कोरोना की पुष्टि हुई है। शनिवार को रिपोर्ट आने के बाद पीजीआई प्रशासन ने मरीज को तत्काल कोरोना आईसीयू में भर्ती कर उसके सम्पर्क में आये सभी डॉक्टर और स्टाफ को आइसोलेशन में भर्ती कर दिया। मरीज की हालत गंभीर है। उसे सांस लेने में तकलीफ है। इसलिए आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया है।
पीजीआई में यह दूसरी घटना है जब किसी दूसरी यूनिट में भर्ती मरीज में इलाज के दौरान कोरोना की पुष्टि हुई है। इससे पहले पंजाब की 6 माह की बच्ची में भी एडवांस कार्डियक सेंटर में इलाज के दौरान कोरोना की पुष्टि हुई थी। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी।