{"_id":"5ea7e39b8ebc3e90aa5f6971","slug":"coronavirus-lockdown-curfew-corona-patients-dishcarged-in-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोनाः मोहाली में तीन और संक्रमित मरीज हुए ठीक, 14 दिन के लिए क्वारंटीन सेंटर में भेजे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोनाः मोहाली में तीन और संक्रमित मरीज हुए ठीक, 14 दिन के लिए क्वारंटीन सेंटर में भेजे गए
Tue, 28 Apr 2020 01:34 PM IST
खुशबू गोयल
अमित शर्मा/हरजीत सिंह, मोहाली
अमित शर्मा/हरजीत सिंह, मोहाली
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 28 Apr 2020 01:34 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के मोहाली जिले के कोरोना हॉटस्पॉट गांव जवाहरपुर से मंगलवार को राहत भरी खबर आई। सबसे पहले कोरोना पॉजिटिव पाए पंच ने कोरोना से जंग जीत ली है। इनके अलावा दो और लोग कोरोना से जीत गए हैं। अब मोहाली में कोरोना पीड़ितों की संख्या 64 है।इनमें से 30 लोग तंदरुस्त हो गए हैं, जबकि दो लोग कोरोना से अपनी जान गंवा चुके हैं।
मोहाली के सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि गांव में सबसे पहले संक्रमित हुए पंच मलकीत सिंह मंगलवार को ठीक हो गए। इसके अलावा दो और लोगों कोरोना से जंग जीतने में कामयाब रहे हैं। जवाहरपुर के करीब 14 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। सभी लोगों को मोहाली के सेक्टर-70 स्थित क्वारंटीन केंद्र में 14 दिन के लिए रखा गया है।
बता दें कि जिला मोहाली में सोमवार को भी पांच लोगों ने कोरोना से जंग जीती थी। इनमें से दो लोग जवाहरपुर गांव से हैं। इन सभी लोगों को अब जिला स्तरीय क्वारंटीन केंद्र में भेजा गया है। सोमवार को ठीक होने वाले मरीजों में एकमवीर कौर (11 साल ), जगदीश कौर (76), हरजिंदर सिंह सिंह (26), सुरजीत कौर (53) व राजिंदर पाल शर्मा (73) शामिल हैं।
विज्ञापन
सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने लोगों से अपील की कि वे घरों से न निकलें, ताकि इस महामारी को मात दी जा सके। उन्होंने बताया कि क्वारंटीन सेंटर में और घर भेजे गए सारे मरीजों का मुआयना किया गया है। इसके अलावा बाकी मरीजों का इलाज चल रहा है और सभी की हालत ठीक है। इस मौके पर जिला एपीडोमोलिस्ट डॉ. रेनू सिंह भी हाजिर थीं।