{"_id":"5e85a3ad8ebc3e6fa93b1b1f","slug":"coronavirus-lockdown-chandigarh-traffic-police-asi-singing-for-awareness","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"...कोरोना वायरस तो जे बचना ए लोको, दूर तों सत श्री अकाल चंगा, एएसआई ने गाकर की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...कोरोना वायरस तो जे बचना ए लोको, दूर तों सत श्री अकाल चंगा, एएसआई ने गाकर की अपील
Thu, 02 Apr 2020 02:51 PM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 02 Apr 2020 02:51 PM IST
विज्ञापन
एएसआई भूपिंदर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
...बडया द रीत न कदे वी तोड़िए, सत श्री अकाल बोल हथ जोड़िए, हाथ ना मिलायो न ही गल नाल लाइयो, एहदो नाल कद लै कोई गाल चंगिया.. कोरोना वायरस तो जे आ बचना ए लोको, दूर तो सत श्री अकाल चंगिया, ओह राम राम सत श्री अकाल चंगिया...! चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस में तैनात एएसआई भूपिंदर गाने के जरिए लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के संदेश दे रहे हैं।
उनके इस गाने को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बीते 23 मार्च के मध्य रात्रि से चंडीगढ़ में कर्फ्यू लगा दिया गया है। ज्यादातर लोग अपने घरों में बैठे हैं, बिना कोई काम घर पर बैठने पर कुछ लोग बोरिंग महसूस कर रहे हैं। ऐसे में कोरोना वायरस का यह नया गाना काफी पसंद किया जा रहा है।
वहीं कोरोना वायरस तो जे आ बचना ए लोको, दूर तो सत श्री अकाल चंगिया.. गाना गाने वाले एएसआई भूपिंदर सिंह का कहना है कि उनका उद्देश्य है कि लोगों के बीच कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते संक्रमण को रोका जा सके। इसके लिए वह गाना गाकर लोगों को कोरोना वायरस के बारे में जागरूक कर रहे हैं।

Trending Videos
सैकड़ों गाने गा चुके हैं भूपिंदर
बता दें कि चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस में तैनात एएसआई भूपिंदर सिंह इससे पहले भी लगातार गाना गाते रहे हैं। हाल ही में उन्होंने ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ गाना गाकर उन्हें जागरूक किया था, ताकि ट्रैफिक नियमों कि अवहेलना में कमी आ सके। भूपिंदर सिंह का कहना है कि शुरू से ही वह ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन करने समेत अन्य तरीकों के सैकड़ों गाना गा चुके हैं। इससे भूपिंदर के फॉलोअर्स काफी बढ़ गए हैं।
सिंगर दलेर मेहंदी भी कर चुके हैं तारीफ बता दें कि चंडीगढ़ ट्रैफिक एसएसपी शशांक आनंद समेत पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी ट्रैफिक एएसआई भूपिंदर सिंह की तारीफ कर चुके हैं। भूपिंदर सिंह ने लोगों से अपील की है कि वह कोरोना वायरस के प्रति जागरूक रहें खुद को और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।