फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus, Lockdown, Chandigarh Golf Club Opens, Golfer Jeev Milkha Singh

50 दिन बाद खुला चंडीगढ़ गोल्फ क्लब, जीव मिल्खा सिंह ने जताई खुशी, बोले- बस एहतियात बरतें

Wed, 20 May 2020 02:46 PM IST
खुशबू गोयल संजीव पंगोत्रा, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 20 May 2020 02:46 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus, Lockdown, Chandigarh Golf Club Opens, Golfer Jeev Milkha Singh
चंडीगढ़ गोल्फ क्लब - फोटो : एएनआई

कोरोना महामारी के चलते लगभग 50 दिन बाद सिटी में गोल्फ के जरिए स्पोर्ट्स की गतिविधियां शुरू हुईं। बुधवार को सुबह चंडीगढ़ गोल्फ क्लब सदस्य और खिलाड़ियों के खेलने और अभ्यास के लिए खुला। अर्जुन अवार्डी और पद्मश्री जीव मिल्खा सिंह भी अपने होम कोर्स चंडीगढ़ गोल्फ क्लब पहुंचे।

विज्ञापन


जीव मिल्खा सिंह ने कहा कि गोल्फ मेरा पहला प्यार है और चंडीगढ़ गोल्फ कोर्स मेरा होम ग्राउंड है। यहीं से मैंने इस खेल की एबीसीडी सीखी। इतने दिनों बाद गोल्फ कोर्स खुलना और इस पर खेलना मेरे लिए खुशी की बात है। जीव ने बताया कि वह 18 मार्च से अपने घर पर ही रहे। इसके बाद आज मैंने गोल्फ किट को हाथ लगाया है। गोल्फ मेरी जिंदगी का अहम हिस्सा है।  
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- चंडीगढ़: धीरे-धीरे पटरी पर आने लगा सार्वजनिक परिवहन, 16 रूटों पर सीटीयू की 47 बसें दौड़ीं
विज्ञापन
विज्ञापन


सफेद रंग की कैप और काले रंग का मास्क लगाकर जीव मिल्खा सिंह अपने पुराने दोस्तों के साथ गोल्फ खेले। चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के प्रधान संदीप सिंह संधू ने खुद टी ऑफ पर बाल को हिट कर गोल्फ स्टिक पर हाथ अजमाए। इसके साथ ही पूरे दिन में करीब 150 सदस्य जिन्होंने बुधवार को गोल्फ खेलने की एंट्री करवाई थी, वह खेलने पहुंचे। 

9 होल खेले जीव मिल्खा सिंह

 बुधवार सुबह 11 बजे जीव मिल्खा सिंह चंडीगढ़ गोल्फ क्लब पहुंच गए। यहां पर उन्होंने टी ऑफ किया और गोल्फ कोर्स पर 9 होल का गोल्फ खेला। इस दौरान जीव मिल्खा सिंह मुंह पर मास्क लगाए हुए थे और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे थे। 

कोरोना फाइर्ट्स को मेरा सलाम  
जीव मिल्खा सिंह ने कोरोना वायरस महामारी से निपटने में अहम भूमिका निभाने वाले सभी लोगों को अपना सलाम कहा। जीव ने बताया कि संकट की इस घड़ी में जो लोग दिन-रात काम रहे हैं, उन सबको हमें इज्जत और सम्मान देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed