फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus: Instructions to conduct surprise check at chemist shops in Haryana

Coronavirus: हरियाणा में मास्क, बुखार की दवा महंगी बेची तो खैर नहीं, केमिस्ट दुकानों पर पड़ेंगे छापे

Thu, 05 Mar 2020 10:13 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 05 Mar 2020 10:13 PM IST
सार

  • कोरोना को लेकर स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह से अलर्ट, खरीदी जाएंगी पर्सनल प्रोटेक्शन किट।
  • केंद्र सरकार ने दिल्ली में हरियाणा के सैंपलों की जांच के लिए दो लैब भी तैयार की गई।

विज्ञापन
Coronavirus: Instructions to conduct surprise check at chemist shops in Haryana
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोरोना को लेकर हरियाणा में स्वास्थ्य महकमा जहां एक ओर पूरी तरह से अलर्ट है। वहीं केमिस्ट दुकानों पर मास्क और बुखार की दवाओं के मनमर्जी दाम भी वसूले जा रहे हैं। कृत्रिम कमी दिखाते हुए मास्क और बुखार संबंधी दवाओं के रेट दोगुने से भी ज्यादा कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


इसी को देखते हुए स्वास्थ्य महकमे के आला अफसरों ने स्टेट ड्रग कंट्रोलर को निर्देश दिए हैं कि वे जिलों की केमिस्ट दुकानों पर औचक निरीक्षण करवाएं और जहां भी इस तरह की कालाबाजारी सामने आ रही है, वहां एक्शन लें। 
विज्ञापन


दिल्ली से सटे होने के कारण हरियाणा में भी कोरोनावायरस को लेकर चिंता बनी हुई है। हालांकि स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज स्पष्ट कह चुके हैं कि  कोरोना का अभी तक कोई भी पॉजीटिव केस सामने नहीं है। जितने लोगों के सैंपल भेजे गए थे, वे भी नेगेटिव रहे। लेकिन फिर भी प्रदेश सरकार अपनी ओर से पूरी तरह तैयार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना के इसी खौफ को लेकर केमिस्ट संचालकों ने मास्क और बुखार की दवाओं के रेट बढ़ा दिए। जिसकी शिकायत आला अफसरों तक भी पहुंचने लगी। इसलिए अब आला अफसरों के निर्देश पर प्रदेशभर में छापेमारी अभियान शुरू किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार महकमे के कर्मचारी फर्जी ग्राहक के तौर पर केमिस्ट संचालकों से मास्क और बुखार संबंधी दवाएं खरीदेंगे, ताकि मालूम चल सकें, कौन संचालक कालाबाजारी कर रहा है।

सिविल सर्जन से मांगी डिमांड
स्वास्थ्य महकमे ने सभी सिविल सर्जनों से कोरोनावायरस से निपटने के लिए जिस सामान की जरूरत है, उसकी डिमांड मंगवाई है। आला अफसरों का दावा है कि वैसे तो डॉक्टरों व स्टाफ के लिए पर्सनल प्रोटेक्शन किट उपलब्ध है लेकिन यदि किसी भी जिले के सिविल सर्जन को इसकी और आवश्यकता है, तो वे हेडक्वार्टर में डिमांड भेज सकता है, उसके मुताबिक ही अतिरिक्त सामान व किट खरीदी जाएगी। 


दूसरी ओर, केंद्र सरकार की मदद से दिल्ली में भी हरियाणा के लिए दो लैब स्थापित की गई है। हरियाणा के संदिग्ध मरीज के सैंपल एकत्रित कर पहले पीजीआई रोहतक भेजे जाएंगे। पीजीआई में विशेषज्ञ की टीम सैंपल जांच करेगी और जो सैंपल उन्हें ज्यादा संदिग्ध लगेगा, उन्हें दिल्ली भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed