{"_id":"5e7b24bf8ebc3e6fca0053a0","slug":"coronavirus-indian-players-statements-on-cancellation-of-tokyo-olympics-2020","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टोक्यो ओलंपिक गेम्स 2020 टलने से मायूस हुए खिलाड़ी, बोले- लड़कर ही जितेंगे कोरोना महामारी से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोक्यो ओलंपिक गेम्स 2020 टलने से मायूस हुए खिलाड़ी, बोले- लड़कर ही जितेंगे कोरोना महामारी से
Wed, 25 Mar 2020 03:00 PM IST
खुशबू गोयल
संजीव पंगोत्रा, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 25 Mar 2020 03:00 PM IST
विज्ञापन
टोक्यो ओलंपिक
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस की महामारी विश्व के कई देशों में फैलने और लगातार इसका प्रभाव बढ़ने के चलते अब टोक्यो ओलंपिक 2020 को भी स्थगित कर दिया गया है। साथ ही इसको एक साल तक के लिए टाल दिया गया है। टोक्यो ओलंपिक गेम्स 2020 जापान में 24 जुलाई से शुरू होने थे। ओलंपिक स्थगित होने से एक तरफ जहां खिलाड़ियों में मायूसी छा गई है।
वहीं उनका यह भी कहना कि उन्हें अब एक साल और अभ्यास करने का मौका मिल गया है। इसका उन्हें फायदा मिलेगा। सिटी ब्यूटीफुल के कई खेलों के ट्रेनी हैं, जिन्होंने इस बार ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई कर लिया था। बता दें कि इससे पहले कोरोना वायरस के खतरे के चलते आईपीएल से लेकर कई इंटरनेशनल स्तर के टूर्नामेंट और चैंपियनशिपों को रदद् करना पड़ा है।
ओलंपिक में खेलना हर खिलाड़ी का होता है सपना: मनीष
मनीष कौशिक इंटरनेशनल मुक्केबाज विजेंद्र कुमार से प्रेरित होकर मुक्केबाजी में आए। एसडी कॉलेज सेक्टर-32 से पढ़ाई करने वाले मनीष कौशिक ने इसी महीने 11 मार्च को 63 किलो भार वर्ग में आस्ट्रेलिया के हैरिसन गरसिडे को 4-1 से हराकर ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया था। मनीष का कहना है कि ओलंपिक में खेलना हर खिलाड़ी का सपना होता है। ऐसे में ओलंपिक खेलों के टलने से मायूसी तो है, लेकिन कोरोना से लड़ना भी बेहद जरूरी है।

कोरोना से हम सबको लड़ना है, घरों से बाहर न निकलें
डीएवी कॉलेज सेक्टर-10 के छात्र रहे स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने 2020 टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया हुआ है। नीरज ने इसी साल साउथ अफ्रीका में 87.86 मीटर थ्रो कर यह उपलब्धि हासिल की थी। नीरज चोपड़ा इस पिछले हफ्ते ही यूक्रेन में कैंप से भारत वापस लौटे हैं। वह इस समय पटियाला में हैं। विदेश से आने के बाद उन्हें कुछ दिनों के लिए अंडर ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।
एक समय ऐसा भी जब नीरज चोपड़ा के पास जैवलिन खरीदने के लिए पैसे भी नहीं थे। कई कठिनाइयों को पार करते हुए वह भारत टोक्यो ओलंपिक क्वालीफाई करने में कामयाब हुए थे। उनका कहना है कि ओलंपिक गेम्स के टलने से मायूसी है लेकिन खिलाड़ियों को एक साल और कड़े अभ्यास का मौका मिल गया है। वैसे इस समय हम सबको मिलकर कोरोना से लड़ना है। मेरी लोगों से अपील है कि घरों से बाहर न निकलें। अपने और अपने परिवार की सुरक्षा करें।
विश्वभर के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण, सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी
डीएवी कॉलेज की पूर्व छात्रा और इंटरनेशनल शूटर अंजुम मोदगिल मौजूदा समय में भारत की टॉप शूटरों में शामिल हैं। इंटरनेशनल लेवल पर भारत का नाम रोशन कर रही हैं। टोक्यो ओलंपिक 2020 के शूटिंग में देश को ओलंपिक कोटा दिला चुकी हैं। थ्री पीपी इवेंट में इंडिया की नंबर-1 शूटर हैं। पिछले हफ्ते दिल्ली में आयोजित वर्ल्ड कप क्वालीफाइंग में टॉप स्कोरर के तौर पर फिनिश कर टोक्यो ओलंपिक 2020 में थ्री पीपी इवेंट के लिए भारतीय टीम में शामिल होने का मजबूत दावेदारी पेश कर चुकी हैं।
अंजुम का कहना है कि खिलाड़ियों ने ओलंपिक के लिए काफी मेहनत की थी। ओलंपिक के टलने से थोड़ी मायूसी जरूर है लेकिन यह समय पूरे विश्व के लिए चुनौतीपूर्ण है। हम सब एक ऐसी बीमारी से लड़ रहे हैं, जिसका इलाज अभी संभव नहीं है। ऐसे में हम सबको सोशल डिस्टेंसिंग बनानी होगी। घरों में रहना होगा और सरकार व प्रशासन का साथ देना होगा।