फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus in Tricity: Covid-19 positive cases in Chandigarh and Mohali

कोरोना वायरस: चंडीगढ़ में सात पॉजिटिव मिले, उड़ान शुरू होते ही मोहाली भी चपेट में, पांच नए केस

Thu, 28 May 2020 08:59 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली/चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली/चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 28 May 2020 08:59 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Tricity: Covid-19 positive cases in Chandigarh and Mohali
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

बापूधाम में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। चंडीगढ़ में गुरुवार को भी कोरोना के सात नए मामले सामने आए। इनमें से छह अकेले बापूधाम के जबकि सेक्टर-15 में 91 वर्षीय एक वृद्धा भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई। वृद्ध महिला का मोहाली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन


सात नए मरीजों के मिलने के बाद शहर में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 289 हो गई है। वहीं दूसरी तरफ, जीएमएसएच-16 के मेल सर्जिकल वार्ड में भर्ती कोरोना के 2 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। इनमें अस्पताल का एक डॉक्टर व एक हेल्पर शामिल है, जो पिछले दिनों एक कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आकर संक्रमित हुए थे।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी की गुहार, 'मोदी साहब! मेरा कबूतर वापस कर दीजिए, मैं बहुत चाहता हूं', पढ़ें- मामला
विज्ञापन
विज्ञापन

  
गुरुवार को जिन सात लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनमें बापूधाम के एक ही मकान के दो परिवारों के छह सदस्य शामिल हैं। संक्रमितों में 8 साल का बच्चा, 16 व 17 वर्ष के दो किशोर और 53 वर्षीय पुरुष के अलावा 12 व 15 वर्ष की दो किशोरियां शामिल हैं। वहीं मोहाली के एक अस्पताल में भर्ती सेक्टर-15 निवासी 91 वर्षीय वृद्धा के गले में फ्रैक्चर का इलाज चल रहा है, उसकी रिपोर्ट में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। 

24 अप्रैल को बापूधाम में मिला था पहला मरीज  
बापूधाम में कोरोना का पहला मरीज 24 अप्रैल को मिला था। उसके बाद से यह क्रम लगातार बढ़ता ही गया। देखते ही देखते बापूधाम कालोनी में कोरोना संक्रमित की संख्या 216 पर पहुंच गई है। इसमें ज्यादातर लोग एक दूसरे के संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि बापूधाम में ज्यादातर मकानों में 30 से 40 लोग एक साथ रहते हैं। ऐसी स्थिति में वहां कोरोना संक्रमण का खतरा सबसे ज्यादा है। तमाम प्रयास के बावजूद भी लोग सोशल डिस्टेंसिंग के मानकों का पालन नहीं कर रहे हैं, जिसका खामियाजा उन्हें कोरोना संक्रमित होकर चुकाना पड़ रहा है।  

14 से 17 मई तक नहीं मिला था कोई केस

इससे पहले शहर में 14 से 17 मई के बीच 4 दिनों तक लगातार एक भी कोरोना का मरीज नहीं मिला था। उस दौरान प्रशासन के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली थी। क्योंकि बापूधाम जैसे हॉटस्पॉट से 4 दिनों के बीच कोई भी नया मामला सामने ना आना एक बड़ी उपलब्धि थी लेकिन 18 मई को कोरोना की चेन फिर सक्रिय हुई और तब से लगातार मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। पॉजिटिव मरीजों की संख्या 289 तक पहुंच गई है।   

फ्लाइट्स शुरू होते ही मोहाली में फूटा कोरोना बम.. एक दिन में पांच नए केस
कुछ दिनों पहले कोरोना मुक्त हुआ मोहाली एक बार फिर कोरोना की चपेट में है। एक ही दिन में कोरोना के पांच नए मरीज सामने आए हैं। इनमें से दो लोग विदेश से लौटे हैं, जबकि तीन लोग घरेलू उड़ानों के जरिए जिले में पहुंचे है। इन्हें ज्ञान सागर अस्पताल बनूड़ में भर्ती कराया गया है। वहीं, अब मोहाली जिले में कोरोना पीड़ितों की कुल संख्या 111 हो गई। 

जिले में एक्टिव मरीजों की गिनती छह है। सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने चार लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की है। जबकि पांचवें केस की पुष्टि ढकोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एसएमओ डॉ. पॉमी चतरथ ने की। मोहाली कुछ समय पहले पूरी तरह से कोरोना मुक्त हो गया था। दो दिन पहले नयागांव की एक महिला चंडीगढ़ के अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव मिली। इसी बीच विदेशी और घरेलू उड़ानों से लोग जिले में वापस आए हैं।

25 मई को स्वास्थ्य विभाग ने घरेलू उड़ानों से वापस आने वाले 133 यात्रियों के सैंपल लिए थे। इनमें से पांच लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें तीन लोग मोहाली के हैं। इन पॉजिटिव लोगों में सात मुंबई की फ्लाइट्स से आए थे, जबकि एक दिल्ली की फ्लाइट्स से संबंधित है। 

इसी तरह 35 वर्षीय जीरकपुर का एक और व्यक्ति पॉजिटिव आया है। वह पटियाला रोड पर दशमेश कालोनी का रहने वाला है। वह 22 मई को ओमान से मोहाली हवाई अड्डे पर आया था। इसे पहले मोहाली के एक होटल में रखा गया था। जहां से वह खुद ही डेराबस्सी के होटल में शिफ्ट हो गया। डेराबस्सी स्वास्थ्य विभाग ने बीते कल उसका सैंपल लिया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

वहीं पांचवां केस लालड़ू का है। 32 वर्षीय व्यक्ति पिछले दिनों यूएसए से लौटा एनआरआई है। ढकोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एसएमओ डॉ. पॉमी चतरथ ने युवती व ओमान से आए व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने उक्त दोनों मरीजों को बनूड़ के ज्ञान सागर अस्पताल में शिफ्ट कर दिया है। लड़की के पारिवारिक सदस्यों के सैंपल लिए जाएंगे।

यूएसए से लौटे व्यक्ति के छह पारिवारिक सदस्य क्वारंटीन
यूएसए (अमेरिका) से लौटे हमायूंपुर के 32 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसके छह पारिवारिक सदस्यों को होम क्वारंटीन कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग हंडेसरा की टीम के इंचार्ज राजेंद्र सिंह ने बताया कि 32 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति का छोटा भाई गांव से सामान देने मोहाली आया था। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छह पारिवारिक सदस्यों को गुरुवार देर शाम 11 जून तक होम क्वारंटीन कर दिया है।

घरेलू उड़ानों से एयरपोर्ट पहुंचे 252 लोग होम क्वारंटीन

चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से घरेलू उड़ानें शुरू होने के बाद से 252 यात्री अब तक जिले में पहुंचे हैं। जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। यह पुष्टि डीसी गिरीश दियालन ने की है। उन्होंने कहा कि 25 मई को सात उड़ानों में 495 यात्री शहर में पहुंचे थे। इनमें से 223 पंजाब से संबंधित थे। जबकि 57 लोग मोहाली के रहने वाले थे। 26 मई को छह उड़ानें 419 यात्रियों को लेकर आई थीं।

इनमें से 69 मोहाली के यात्रियों समेत 193 पंजाब से संबंधित थे। इसी तरह 27 मई को 530 यात्री चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे थे जिनमें से 228 पंजाब के थे। इनमें मोहाली के यात्रियों की संख्या 62 थी। 28 मई को 5 उड़ानों में 512 लोग पहुंचे जिनमें से मोहाली के 64 यात्रियों समेत 208 पंजाब के यात्री थे। सिर्फ एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंची है। यह फ्लाइट अमेरिका से दिल्ली के रास्ते मोहाली पहुंची। इसमें कुल 100 यात्री थे।

जिनमें से पंजाब के 61 और 5 मोहाली के थे। सेहत विभाग के प्रोटोकॉल के अनुसार मोहाली जिले में अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स से आने वाले सारे यात्रियों को संस्थागत होटलों में क्वारंटीन किया गया। जबकि घरेलू उड़ानों में आने वाले लोगों को 14 दिन घर में क्वारंटीन किया गया। यह यात्रा जो दूसरे राज्य व अन्य जिलों से संबंधित है। उन्हें अपने राज्यों में भेजा जाएगा। जहां पर उन्हें क्वारंटीन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed