{"_id":"5e8f5f3b8ebc3e72ba313150","slug":"coronavirus-in-punjab-news-in-hindi-less-space-at-crematorium-to-keep-bones","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्मशान घाट में अस्थियां रखने को जगह पड़ी कम, लोग पंखे के हुक में टांगने को मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्मशान घाट में अस्थियां रखने को जगह पड़ी कम, लोग पंखे के हुक में टांगने को मजबूर
Thu, 09 Apr 2020 11:15 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा ( पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 09 Apr 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ी जा रही जंग के बीच श्मशान घाट में मृतकों का अंतिम संस्कार करने के बाद उनकी अस्थियों को रखने के लिए जगह कम पड़ गई। जिस कारण मृतकों के वारिस मृतक की अस्थियों को छत के साथ लगी हुक और लॉकरों के ऊपर रखकर जाने को मजबूर है।
विज्ञापन
शहर निवासी राहुल ने बताया कि उसके दोस्त की सोमवार को मौत हो गई थी। जिसके बाद उसका अंतिम संस्कार दाना मंडी वाले श्मशान घाट में मंगलवार को कर दिया था। उसने बताया कि एक दिन बाद गुरुवार को जब उसके दोस्त के परिजनों ने चिता से अस्थियां निकालकर अस्थि घर में रखनी चाही तो वहां उन्हें लॉकर नहीं मिला। जिस कारण मृतक के परिजनों ने अस्थियों की गठड़ी को छत पर लगी हुक से टांग दिया।
विज्ञापन
राहुल ने मांग की श्मशान घाट प्रबंधकों को अस्थियां रखने के लिए प्रबंध करना चाहिए, जब तक हालात ठीक नहीं हो जाते और ट्रेन नहीं चलने लगती। श्मशान घाट के प्रबंधक राजन गर्ग ने कहा कि मामला ध्यान में आया था। जिस के बाद उन्होंने मृतकों की अस्थियों को रखने के लिए दो कमरों का और प्रबंध कर दिया है।
विज्ञापन