फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus in Punjab News in Hindi: Fourth death due to Coronavirus in Jalandhar

जालंधर में कोरोना से चौथी मौत, पीड़ितों की संख्या 86 हुई, जैसलमेर से सात मजदूर भी लौटे

Wed, 29 Apr 2020 08:01 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 29 Apr 2020 08:01 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Punjab News in Hindi: Fourth death due to Coronavirus in Jalandhar
सांकेतिक तस्वीर।

जालंधर में कोरोना से चौथी मौत हो गई है और कोरोना से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 86 तक पहुंच गया है। इसकी पुष्टि बुधवार को उस समय हुई जब बस्ती दानिशमंदा की रहने वाली एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। महिला का मंगलवार को देहांत हो गया था और स्वास्थ्य विभाग ने अंतिम संस्कार किया था। इस दौरान पूरी सावधानी बरती गई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक महिला को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी और मंगलवार को उसको स्थानीय सिविल अस्पताल लाया गया था। जहां कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई थी। चिकित्सकों को उसमें कोरोना के लक्षण लग रहे थे। इसलिए उसका सैंपल लेकर जांच को भेजा गया था। जिसकी रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आई। अब स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी महिला के संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश में जुटा है।
विज्ञापन


जैसलमेर में फंसे सात मजदूर वापस जालंधर पहुंचे 
लॉकडाउन के कारण राजस्थान के जैसलमेर में फंसे सात मजदूरों को जालंधर वापस लाने के लिए पंजाब सरकार ने अहम भूमिका निभाई है। जालंधर वापस पहुंचने वालों में नानकी, जीत रानी, जसविंदर कौर, हरनाम सिंह, परविंदर सिंह व फिरोज कौर और एक अन्य शामिल हैं। यह सभी जैसलमेर में राहत कैंप में रह रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राजस्थान और हरियाणा की सरकारों से वहां फंसे पंजाब के मजदूरों को भेजने के लिए संपर्क किया था। इन मजदूरों को सीनियर मेडिकल अधिकारी पीएपी डॉ. रमन शर्मा ने जालंधर प्रशासन के अधिकारियों को सौंपा है। स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों अनुसार इन मजदूरों की स्क्रीनिंग की जाएगी। अपने शहर पहुंचने पर सभी ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का धन्यवाद किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed