{"_id":"5e7251558ebc3e77b6384c49","slug":"coronavirus-in-india-update-in-hindi-many-passenger-trains-cancelled-by-indian-railway","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: यात्रियों की संख्या घटी, अटारी सीमा जाने वाली चार ट्रेनें बंद, छह और की गईं रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस: यात्रियों की संख्या घटी, अटारी सीमा जाने वाली चार ट्रेनें बंद, छह और की गईं रद्द
Wed, 18 Mar 2020 10:24 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 18 Mar 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
किसान एक्सप्रेस ट्रेन
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस का डर अब देश में ही नहीं बल्कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान जाने वाले यात्रियों पर भी नजर आ रहा है। देश की राजधानी दिल्ली से अटारी बार्डर तक जाने वाली 4 ट्रेनों को रेलवे ने रद्द करने का फैसला किया है। रेलवे ने इस संबंध में आदेश भी जारी किए हैं। अंबाला मंडल वरिष्ठ वाणिज्य अधिकारी हरि मोहन ने बताया कि यात्रियों की कम संख्या को देखते हुए रेलवे ने जबलपुर और अटारी के बीच दोनों दिशाओं में चलने वाली चार ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि ट्रेन नंबर 01709 जबलपुर-अटारी साप्ताहिक जोकि शनिवार को चलती, वह अब 21 से 28 मार्च तक रद्द रहेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 01710 अटारी-जबलपुर साप्ताहिक जोकि रविवार को चलती है, वह 22 से 29 मार्च तक रद्द। मंगलवार को चलने वाली ट्रेन नंबर 01707 जबलपुर-अटारी साप्ताहिक 24 से 31 मार्च तक रद्द और बुधवार को चलने वाली ट्रेन नंबर 01708 अटारी-जबलपुर साप्ताहिक को 25 से 1 अप्रैल तक रद्द रखा जाएगा।
विज्ञापन
कई और ट्रेनें भी हुई रद्द
कोरोना के खौफ के चलते यात्रियों से भरी रहने वाली अधिकांश ट्रेन अब खाली चल रही हैं, इसलिए अंबाला मंडल ने छह ट्रेनें रद्द रखने का फैसला लिया है। अंबाला मंडल वरिष्ठ वाणिज्य अधिकारी हरि मोहन ने बताया कि यात्रियों की कम संख्या को देखते हुए ट्रेन नंबर 14035/14036 दिल्ली कैंट-पठानकोट-दिल्ली कैंट एक्सप्रेस को 18 से 30 मार्च तक रद्द रखा जाएगा। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 14525/14526 अंबाला-श्रीगंगानगर-अंबाला एक्सप्रेस को भी 18 से 30 मार्च तक और ट्रेन 12047/12048 नई दिल्ली-फिरोजपुर-नई दिल्ली एक्सप्रेस को 20 से 29 मार्च तक रद्द रखा जाएगा।
विज्ञापन