फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus In India Update In Hindi: corona virus in Punjab, Corona virus outbreak

कोरोना का खौफ: आईआईटी परिसर करना होगा खाली, राधास्वामी सत्संग रद्द, साइंस सिटी भी बंद

Tue, 17 Mar 2020 01:25 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंजाब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंजाब Published by: ajay kumar Updated Tue, 17 Mar 2020 01:25 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus In India Update In Hindi: corona virus in Punjab, Corona virus outbreak
कोरोना वायरस - फोटो : ANI

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रोपड़ की ओर से कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए कक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। मध्य सेमेस्टर ब्रेक में विस्तार करते हुए इसको 31 मार्च तक बढ़ा दिया गया है। इसके अलावा सार्वजनिक समारोहों, कार्यशालाओं, काफ्रेंस पर भी रोक लगा दी गई है। विद्यार्थियों (ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट और शोध विद्वानों) को 18 मार्च की अर्द्ध रात्रि से ही परिसर खाली करना होगा। 

विज्ञापन


वहीं उच्च जोखिम वाले राज्यों जैसे कि केरल, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और दिल्ली आदि राज्यों के निवासी विद्यार्थियों को कैंपस में ही रहने की विशेष अनुमति दी जाएगी। विदेश से आने वाले सभी फैकल्टी सदस्यों, स्टाफ सदस्यों, विद्यार्थियों और निवासियों को 14 दिनों के लिए अलग-अलग रखा जाएगा। इस बाबत जानकारी इंटरनेशनल रिलेशन दफ्तर में दी जाएगी। 
विज्ञापन


भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रोपड़ के प्रोफेसर सरित कुमार दास ने कहा कि सेहत व परिवार कल्याण मंत्रालय, विश्व सेहत संगठन व सेहत व परिवार कल्याण विभाग पंजाब की ओर से जारी दिशा निर्देशनुसार ‘कोविड-19’ के मामलों में हो रही वृद्धि को देखते हुए इसकी रोकथाम के लिए मिड सेमेस्टर ब्रेक 31 मार्च तक करने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईलेट्स सेंटर समेत तमाम कोचिंग सेंटर बंद
जालंधर में डीसी ने तमाम कोचिंग सेंटरों पर पाबंदी लगा दी है। इन सेंटरों में आईलेट्स सेंटर भी शामिल हैं। उन्होंने सोमवार को धारा-144 के तहत यह आदेश जारी किए। उन्होंने कोरोना वायरस को महामारी घोषित किए जाने का हवाला देते हुए कहा कि कोचिंग सेंटरों में बच्चों और अन्य लोगों को एकत्रित होने से रोका जाना जरूरी है। 

यह आदेश 16 मार्च की रात से लागू हो जाएंगे। जहां कहीं भी विद्यार्थियों या लोगों को ट्रेनिंग दी जाती है ऐसे तमाम संस्थान को 31 मार्च तक बंद रखने का आदेश दिया गया है। इसे लागू करने की जिम्मेदारी पुलिस कमिश्नर, एसएसपी देहात व सभी एसडीएम को सौंपी गई है। इन आदेश के दायरे में तमाम आईलेट्स कोचिंग सेंटरों के अलावा इंजीनियरिंग व मेडिकल की प्रवेश परीक्षा के कोचिंग सेंटर भी शामिल हैं।

31 मार्च तक पुष्प गुजराल साइंस सिटी बंद, कर्मचारी रहेंगे हाजिर
पुष्पा गुजराल साइंस सिटी 31 मार्च तक विजिटर के लिए बंद कर दी गई है। साइंस सिटी का पूरा स्टाफ व अस्थायी कर्मचारी अपने निर्धारित समयानुसार ड्यूटी पर हाजिर रहेंगे। साइंस सिटी के प्रबंधकीय अधिकारी अमन शर्मा और पीआरओ अश्वनी कुमार ने बताया कि नोवल कोरोना वायरस को महामारी घोषित किए जाने और स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार की ओर से जारी एडवाइजरी के मद्देनजर एहतियातन पुष्पा गुजराल साइंस सिटी को 17 से 31 मार्च तक विजिटर्स के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है। यह निर्णय अगले आदेश तक जारी रहेंगे। साइंस सिटी प्रबंधन के फैसले अनुसार सारा स्टाफ व अस्थायी कर्मचारी निर्धारित सुबह 09:30 से शाम 05 बजे तक ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। 
 
पटियाला में विदेश की यात्रा से आए 216 लोगों पर सेहत विभाग की नजर
बाहरी देशों की यात्रा करने वाले 216 लोगों पर सेहत विभाग की नजर है। डॉ. सुमित ने बताया कि इन लोगों को विभाग की कड़ी निगरानी में रखा गया है। किसी में भी कोरोना वायरस का कोई लक्षण पाया गया तो विभाग तुरंत एक्शन में आएगा।

गौरतलब है कि पंजाब सरकार की ओर से एक एडवाइजरी जारी की गई है। इसमें 16 बाहरी देशों की सूची दी गई है। यहां से यात्रा करने वाले लोगों पर कोरोना की रोकथाम के लिए कड़ी नजर रखने को कहा गया है। डॉ. सुमित ने बताया कि जिले के यह 216 लोग एक महीने के दौरान इन देशों में ट्रेवल करके आए हैं। इनमें से 164 लोग सरकार की ओर से जारी नई सूची में शामिल हैं। 

बाकी के 52 लोग पहले जारी जिले के 550 लोगों की सूची में से हैं। इनकी स्कैनिंग विभाग की ओर से हो चुकी है। सावधानी के तौर पर 52 लोगों को विभाग की ओर से अब भी निगरानी में रखा जा रहा है। सोमवार को पटियाला में हरियाणा से दो लोग अपने किसी रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने पहुंचे थे। जैसे ही विभाग को इसकी सूचना मिली तुरंत उनको हरियाणा जाने को कहा गया।

कोरोना का खौफ: 31 मार्च तक राधास्वामी सत्संग रद्द
राधास्वामी सत्संग ब्यास के मौजूदा बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने कोरोना वायरस की वर्तमान स्थिति को देखते हुए भारत स्थित सभी सत्संग घरों में होने वाले सप्ताहांत सत्संगों को 31 मार्च तक बंद करने के निर्देश जारी किए हैं। इसकी सूचना सभी जोनल सचिव के द्वारा 15 मार्च रविवार के सत्संग के बाद हर सत्संग घर में भेजी गई है। 

जोनल सचिव के निर्देशानुसार, रविवार को सत्संग के बाद हर सत्संग घर में इसकी जानकारी दी गई, साथ ही सत्संग घर के नोटिस बोर्ड पर भी यह सूचना लगाई गई। उसी दिन संगत को सूचित किया गया कि अब अगला सत्संग 05 अप्रैल रविवार को सुबह 9 बजे होगा। इसके अलावा संगत से विनती की गई कि डेरा ब्यास में भी वह सत्संग के लिए आने का कष्ट न करें। इस दौरान संगत से इस कार्य में पूरा सहयोग प्रदान करने का निवेदन भी किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed