{"_id":"5e95f6aa8ebc3e76d2169729","slug":"coronavirus-in-haryana-news-in-hindi-two-new-coronavirus-cases-found-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: फरीदाबाद और पंचकूला में तीन केस, 16 जिलों से आई राहत भरी खबर, कुल 188 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: फरीदाबाद और पंचकूला में तीन केस, 16 जिलों से आई राहत भरी खबर, कुल 188 संक्रमित
Wed, 15 Apr 2020 01:08 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 15 Apr 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दो दिनों में हरियाणा के अधिकतर जिलों से कोरोना संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक दो दिन में सिर्फ तीन केस ही सामने आए हैं।
विज्ञापन
सोमवार को संक्रमण का एक मामला सिरसा में सामने आया था। मंगलवार को पंचकूला, फरीदाबाद और पंचकूला में दो-दो नए केस आए। प्रदेश में कुल 188 लोगों को कोरोना संक्रमण हो चुका है। जिसमें से 41 संक्रमित मरीज ठीक भी हो गए हैं। जबकि 3 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार का दावा है कि धीरे-धीरे स्थिति संभलने लगेगी। इसके बावजूद 14780 लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल सर्विलांस में रखे हुए हैं। 1186 संदिग्ध मरीजों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। 6163 लोगों के सैंपल जांच को भेजे गए थे। जिसमें से 4591 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 1388 लोगों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।
विज्ञापन
इस वक्त विभिन्न जिलों में कुल पॉजिटिव मरीजों में से अंबाला में 8, भिवानी में 2, चरखी दादरी में 1, फरीदाबाद में 33, फतेहाबाद में 1, गुरुग्राम में 32, हिसार में 2, जींद में 2, करनाल में 6, कैथल में 2, नूंह में 45, पलवल में 29, पानीपत में 6, पंचकूला में 6, रोहतक में 2, सिरसा में 4, सोनीपत में 3, यमुनानगर में 3 और झज्जर में 1 मरीज अभी तक सामने आ चुके हैं।
इन जिलों में दो दिन से सामने नहीं आया नया केस
अंबाला, भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद, गुरुग्राम, हिसार, जींद, करनाल, कैथल, नूंह, पलवल, पानीपत, रोहतक, सोनीपत, यमुनानगर व झज्जर में पिछले दो दिनों में कोरोना का कोई मामला नहीं आया है ।