फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus in Haryana News in Hindi: 275 people infected with coronavirus in Haryana

हरियाणा में 282 हुई कोरोना संक्रमितों की संख्या, 186 मरीज हुए ठीक, 16124 लोग मेडिकल सर्विलांस में

Fri, 24 Apr 2020 09:47 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 24 Apr 2020 09:47 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Haryana News in Hindi: 275 people infected with coronavirus in Haryana
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : Amar Ujala

हरियाणा में अपेक्षाकृत संक्रमण का रिकवरी रेट तेजी से बढ़ा है। जबकि संक्रमित मरीजों की संख्या भी कुछ हद तक थमी है। बावजूद इसके हरियाणा स्वास्थ्य महकमे ने एहतियातन 16124 लोगों को मेडिकल सर्विलांस के दायरे में रखा हुआ है। शुक्रवार शाम तक 282 संक्रमित मरीजों में से प्रदेश में 186 मरीज ठीक हो चुके हैं, जिन्हें अस्पतालों से छुट्टी भी दे दी गई। इसी के तहत हिसार, कुरुक्षेत्र और कैथल तीनों जिलों में सभी संक्रमित मरीज पूरी तरह ठीक हो गया

विज्ञापन


प्रदेश में अब तक 34122 लोगों में से 17 998 लोगों का मेडिकल सर्विलांस पीरियड पूरा हो चुका है। जबकि शेष लोग अभी चिकित्सा निगरानी में है। प्रदेश में संक्रमित रिकवरी रेट 67.63 प्रतिशत हो गया। जबकि इस वक्त संक्रमण बढ़ने की दर 1.62 प्रतिशत है। उधर, प्रति दस लाख की आबादी में 743 लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा रहा है। अभी तक कुल 18 845 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। जिसमें से 16642 सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है। जबकि 1928 सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।
विज्ञापन


अभी तक विभिन्न जिलों में कुल पॉजिटिव मरीजों में से अंबाला में 12, भिवानी में 3, चरखी दादरी में 1, फरीदाबाद में 43, फतेहाबाद में 1, गुरुग्राम में 47, हिसार में 2, जींद में 2, करनाल में 6, कैथल में 2, नूंह में 57, पलवल में 34, पानीपत में 7, पंचकूला में 18, रोहतक में 4, सिरसा में 4, सोनीपत में 13, यमुनानगर में 3 और झज्जर में 1 मरीज सामने आ चुके हैं। गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में 14 इटालियन मरीजों को भी रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर, अंबाला में 10, भिवानी में 2, चरखी दादरी में 1, फरीदाबाद में 29, फतेहाबाद में 1, गुरुग्राम में 35,  हिसार में 2, जींद में 2, करनाल में 5, कैथल में 2, कुरुक्षेत्र 2, नूंह में 35, पलवल में 27, पानीपत में 5, पंचकूला में 3, रोहतक में 0, सिरसा में 4, सोनीपत में 4, यमुनानगर में 3 मरीजों समेत सभी 14 इटालियन संक्रमित मरीज भी ठीक हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed