{"_id":"5e8441348ebc3e6fbc282a47","slug":"coronavirus-haryana-news-in-hindi-lockdown-suspected-and-positive-cases","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Haryana: रेवाड़ी में छह संदिग्ध मामले आए सामने, अब तक 29 मरीज पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in Haryana: रेवाड़ी में छह संदिग्ध मामले आए सामने, अब तक 29 मरीज पॉजिटिव
Wed, 01 Apr 2020 01:34 PM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, रेवाड़ी
अमर उजाला, रेवाड़ी
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 01 Apr 2020 01:34 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में लॉकडाउन के आठवें दिन रेवाड़ी जिले में एक साथ छह संदिग्ध मामले सामने आए। इनमें से चार लोग कश्मीरी हैं। मंगलवार की रात को तबीयत बिगड़ने पर एक महिला सहित छह लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्वास्थ्य विभाग ने सभी के सैंपल लेकर कोरोना जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेज दिए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित सेक्टर-6 में चार कश्मीरी रह रहे थे। दो दिन पहले दिल्ली से एक और व्यक्ति उनके पास आकर रहने लगा। मंगलवार की शाम इनमें से दो की तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने पर आनन-फानन में सभी को शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार सुबह पांचों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए गए।
दूसरी ओर, यूपी निवासी एक महिला धारुहेड़ा में रहती थी। करीब पांच दिन पहले वह गुजरात से लौटी थी। बुधवार सुबह महिला की तबीयत बिगड़ गई। कोरोना लक्षण पाए जाने पर इस महिला को भी तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया और जांच के लिए इसके सैंपल भेज दिए गए। बता दें कि रेवाड़ी में इससे पहले 15 सैंपल लिए गए हैं और सभी की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है।

29 कोरोना पॉजिटिव केस, इनके संपर्क में आए 348 लोग
हरियाणा में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को एक ही दिन में सात नए केस सामने आए। नए मामलों में तीन केस सिरसा, दो फरीदाबाद और 1-1 हिसार व पंचकूला में आया। प्रदेश में अब कोरोना वायरस के कुल 29 मामले आ गए हैं। इनमें से 10 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं।
प्रदेश में 29 पॉजिटिव केसों में से 10 मरीज गुरुग्राम, 4 मरीज पानीपत, 5 फरीदाबाद, 4 सिरसा, 2 हिसार, 2 पंचकूला व एक-एक मरीज अंबाला, पलवल, सोनीपत के हैं। 348 लोग ऐसे हैं, जो अब तक इन पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आ चुके हैं। स्वास्थ्य महकमा इन पर गंभीरता से नजर रखे हुए है। मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने इस वक्त प्रदेश में 13979 लोगों को मेडिकल सर्विलांस के दायरे में रखा हुआ हैं।
323 संदिग्ध मरीज ऐसे हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करके उनका इलाज किया जा रहा है। 794 सैंपल में से 543 सैंपल निगेटिव आ चुके हैं। 227 सैंपल की रिपोर्ट का अभी इंतजार है। वायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए प्रदेश सरकार ने 7346 आइसोलेशन बेड का इंतजाम कर रखा है। सरकारी और प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों के 2510 बेड मरीजों के लिए रिजर्व रहेंगे।