{"_id":"5ea3f0e095d36035f41a5faf","slug":"coronavirus-haryana-government-students-returned-back-home-was-stucked-in-kota-amid-lockdown","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन: कोटा में फंसे हरियाणा के 843 छात्र घर लौटे, सरकार ने लाने के लिए भेजीं 31 बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन: कोटा में फंसे हरियाणा के 843 छात्र घर लौटे, सरकार ने लाने के लिए भेजीं 31 बसें
Sat, 25 Apr 2020 02:42 PM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 25 Apr 2020 02:42 PM IST
विज्ञापन
कोटा से बच्चों को लेकर लौटीं बसें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के कोटा में फंसे हरियाणा के करीब 843 विद्यार्थी शुक्रवार की सुबह अपने घर लौट आए। इन्हें लाने के लिए बसें भेजी गई थीं। मनोहर लाल सरकार ने 31 रोडवेज बसों को कोटा भेजा था। गुरुवार को रेवाड़ी डिपो व नारनौल डिपो की 15-16 बसें राजस्थान पहुंच गई थी। ये शुक्रवार सुबह विद्यार्थियों को लेकर लौटीं। परिवहन मंत्री मूल चंद शर्मा ने बसें भेजने की पुष्टि की थी।
देश के सबसे बड़े कोचिंग हब राजस्थान के कोटा में फंसे रेवाड़ी के 136 विद्यार्थियों को लेकर हरियाणा रोडवेज बसें देर रात एक बजे बजे रेवाड़ी डिपो पहुंची। यहां सभी बच्चों की स्वास्थ विभाग द्वारा स्क्रीनिंग की गई। इसके बाद सभी छात्रों को मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के हॉस्टल भेज दिया गया। यहां पर सभी बच्चों को 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया गया है। इसके बाद सभी के सैंपल लेकर जांच की जाएगी। इसके बाद उनको घर भेजा जाएगा।
कोटा में कोचिंग लेने गए चरखी दादरी जिले के 13 छात्र शुक्रवार रात वापिस लौटे हैं। उन सभी को सर्वोदय क्वारंटीन सेंटर मे 14 दिन के लिए रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग ने रात को ही सबकी स्क्रीनिंग कर दी थी।

फतेहाबाद लौटे कोटा में फंसे 20 लोग
कोटा में फंसे फतेहाबाद जिले के 20 लोग घर लौट आए हैं। इनमें 18 बच्चे और एक दंपती शामिल है। शनिवार अलसुबह सभी को हरियाणा रोडवेज की बस में कोटा से फतेहाबाद लाया गया है। इनमें से छह लड़कों को हंस मार्किट स्थित अग्रवाल धर्मशाला और बाकी लड़कियों को अनाजमंडी के पीछे स्थित श्री राम सेवा समिति धर्मशाला में क्वारंटनी किया गया है।
शनिवार सुबह स्वास्थ्य विभाग की एक विशेष टीम श्री राम सेवा समिति धर्मशाला पहुंची और बच्चों का मेडिकल चेकअप किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा बच्चों के सैंपल लिए गए हैं। अब इन सैम्पलों को रोहतक पीजीआई में जांच के लिए भेजा जाएगा। सोमवार शाम तक रिपोर्ट आने की संभावना है। तहसीलदार विजय मेहता ने बताया कि फिलहाल इन बच्चों को 14 दिन के लिए यहां क्वारंटीन किया गया है।