फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus, Curfew, Lockdown, Patients Dead Body in Mortuary of PGI Chandigarh

चंडीगढ़ः पीजीआई के शवगृह में दो दिन से रखे हैं कोरोना मरीजों के शव, दहशत में आए कर्मचारी

Sat, 04 Apr 2020 12:16 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 04 Apr 2020 12:16 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus, Curfew, Lockdown, Patients Dead Body in Mortuary of PGI Chandigarh
प्रतीकात्मक तस्वीर
चंडीगढ़ पीजीआई के शवगृह में दो दिन से कोरोना मरीजों के शव रखे हैं। इससे शवगृह में ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों में दहशत है। पीजीआई प्रशासन भी परेशान है, लेकिन नगर निगम और प्रशासन के बीच तालमेल न होने से शव को यहां रखना पड़ रहा है।
विज्ञापन


पीजीआई के कोरोना वार्ड में भर्ती बद्दी निवासी महिला की वीरवार शाम मौत हो गई थी। इसके बाद उसका शव मॉर्चरी में भेज दिया गया। लेकिन अब तक उसे हटाने के आदेश का इंतजार हो रहा है। इसी बीच शुक्रवार को पंजाब के बंगा निवासी एक कोरोना के संदिग्ध मरीज की मौत के बाद उसका शव भी रख दिया गया।
विज्ञापन


अलग-अलग शिफ्टों में वहां ड्यूटी कर रहे 30 कर्मचारियों ने इसे लेकर चिंता जताई है। इस बारे में पीजीआई प्रवक्ता डॉ. अशोक कुमार का कहना है कि शव से संक्रमण फैलने का खतरा नहीं है, क्योंकि मानकों को पूरा करते हुए शव को रखा गया है। जहां तक उसे हटाने की बात है तो उसका निर्णय नगर निगम और प्रशासन के स्तर पर होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed