{"_id":"5e883d278ebc3e774a6baec1","slug":"coronavirus-curfew-lockdown-chandigarh-police-may-releave-prisoners-on-parole","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोनाः पंजाब और हरियाणा के बाद चंडीगढ़ में भी 190 कैदियों को पैरोल पर छोड़ने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोनाः पंजाब और हरियाणा के बाद चंडीगढ़ में भी 190 कैदियों को पैरोल पर छोड़ने की तैयारी
Sat, 04 Apr 2020 01:24 PM IST
खुशबू गोयल
अमित गुप्ता, चंडीगढ़
अमित गुप्ता, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 04 Apr 2020 01:24 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस से बचाव के लिए चंडीगढ़ में सेक्टर-51 मॉडल जेल प्रशासन अब करीब 190 कैदियों को पैरोल पर छोड़ने की तैयारी में है। जेल प्रशासन अधिकारियों के अनुसार कानूनी प्रक्रिया पूरा होते ही अगले हफ्ते तक इन कैदियों को पैरोल पर छोड़ दिया जाएगा, जबकि इससे पहले 23 और फिर 40 विचाराधीन कैदियों को अंतरिम जमानत पर छोड़ा जा चुका है। सभी 60-60 दिन की अंतरिम जमानत पर छोड़े गए थे। जेल प्रशासन के अनुसार पैरोल पर छोड़े जाने वाले सभी कैदी चंडीगढ़ के अलग-अलग हिस्सों से हैं।
ये सभी चोरी, मारपीट, धोखाधड़ी, स्नैचिंग, सहित अन्य धाराओं में विचाराधीन हैं। इसके साथ ही जेल प्रशासनिक अधिकारियों ने कैदियों के अच्छे आचरण और केस के आधार पर एक लिस्ट तैयार की है, जिनमें पोक्सो एक्ट, एसिड अटैक जैसे जघन्य अपराध की धाराओं में सजा काट रहे कैदियों को नहीं छोड़ा जाएगा। जेल प्रशासन के अनुसार इन सभी कैदियों की लिस्ट बनाई है, जो जघन्य अपराध की धाराओं में सजा काट रहे हैं।
पहले से जमानत पर छूटे कैदियों का बढ़ा पैरोल
मॉडल जेल में करीब 1100 कैदी और विचाराधीन कैदी बंद हैं। सूत्रों के अनुसार अभी 14 कैदी 40 दिन के पैरोल पर बाहर चल रहे हैं। जेल प्रशासन ने कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण व अन्य कैदियों की सुरक्षा के मद्देनजर सभी का पैरोल 20-20 दिन बढ़ा दिया है। जेल प्रशासन कोई लापरवाही नहीं बरतना चाहता है। सवाल यह है कि अगर कोई कोरोना वायरस का संदिग्ध पाया जाता है तो जेल प्रशासन को इन कैदियों को रखने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है।

बैरकों में कैदियों की संख्या घटाई
बुड़ैल स्मार्ट जेल में विचाराधीन समेत करीब 1100 से ज्यादा कैदी हैं। इनमें करीब 50 महिला कैदी शामिल हैं। कोरोना वायरस के खौफ को देखते हुए जेल के डॉक्टरों टीम भी अलर्ट पर है। डॉक्टरों की टीम कैदियों को लेक्चर के माध्यम से कोराना वायरस से बचने के लगातार टिप्स दे रही है। सूत्रों के अनुसार बुड़ैल जेल के अलग-अलग बैरक में करीब 5 से 10 कैदियों को रखा गया है। सुविधा अनुसार इन बैरकों से कैदियों को कम किया जा रहा है।
कैदियों को आपस में दूरी बनाए रखने की हिदायत
बता दें कि कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कैंटीन किचन समेत अन्य जगहों को सैनिटाइज किया गया है। साथ ही कैदियों को हिदायत दी गई है कि वह एक-दूसरे से हाथ न मिलाएं, साथ ही हमेशा मास्क पहनकर रखें। इसके अलावा जेल में जगह-जगह कोरोना वायरस से बचाव के टिप्स वाले पोस्टरों को चिपकाया गया है।
कैदी बना रहे हैं जेल में मास्क
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए जेल प्रशासन पुरुष और महिला कैदियों से मास्क बनवा रहा है। कैदियों द्वारा बनाए गए मास्क को जेल प्रशासन फूड एंड सप्लाई डिपार्टमेंट, पुलिस विभाग स्टेट ऑफिस समेत अन्य सरकारी विभागों को दे रहा है। जेल प्रशासन के आला अधिकारी अनुसार कैदियों की ओर से बनाया गया मास्क काफी अच्छी क्वालिटी का है। इन मास्क को दोबारा धोकर इस्तेमाल किया जा सकता है।
कोरोना वायरस को देखते हुए अब तक 63 विचाराधीन कैदियों को अंतरिम जमानत पर छोड़ा जा चुका है। अब करीब 190 कैदियों को पैरोल पर छोड़ने की तैयारी चल रही है। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगले हफ्ते ही इन्हें छोड़ दिया जाएगा।
- अमनदीप सिंह, जेल सुपरिंटेंडेंट, चंडीगढ़