{"_id":"5ed620e74f06d8246d02f703","slug":"coronavirus-corona-warriors-corona-commando-success-story","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना कमांडो को सलाम, पहले बच्चों को ऑनलाइन क्लास देते, फिर कंटेनमेंट जोन में ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना कमांडो को सलाम, पहले बच्चों को ऑनलाइन क्लास देते, फिर कंटेनमेंट जोन में ड्यूटी
Tue, 02 Jun 2020 03:20 PM IST
खुशबू गोयल
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 02 Jun 2020 03:20 PM IST
विज्ञापन
कोरोना कमांडो कृष्ण राठी
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ स्थित गवर्नमेंट मॉडल हाईस्कूल मलोया के शिक्षक कृष्ण राठी कोरोना महामारी के बीच जनता की सेवा में जुटे हैं। राठी पिछले डेढ़ महीने से कंटेनमेंट जोन बापूधाम में बूथ लेवल ऑफिसर के तौर पर ड्यूटी दे रहे हैं। वे सुबह के समय स्कूल के बच्चों को ऑनलाइन क्लासेज देने के साथ होमवर्क भी देते हैं। इसके अलावा समय निकालकर जरूरतमंदों को राशन वितरित कर रहे हैं।
राठी ने बताया कि वह कंटेनमेंट जोन बापूधाम में दोपहर दो बजे से शाम आठ बजे तक बीएलओ के तौर पर ड्यूटी दे रहे हैं। वह बापूधाम निवासियों की स्वास्थ्य और राशन जैसी शिकायतों का रिकॉर्ड मेनटेन करते हैं। लोगों की शिकायत रजिस्टर्ड कर हेल्पलाइन नंबर की मदद से उन्हें मदद उपलब्ध करवाई जाती हैं।
हर दिन बाहर के वालंटियर किन लोगों को राशन उपलब्ध करवा रहे हैं, किनसे मुलाकात कर रहे हैं, यह डिटेल भी रजिस्टर करते हैं। इसके अलावा वह शिक्षक की भूमिका में सुबह विद्यार्थियों की ऑनलाइन क्लास लेते हैं। व्हाट्सएप की मदद से होमवर्क देते हैं।
विज्ञापन
कॉलोनियों में कर रहे राशन वितरण
ड्यूटी से पहले दो घंटे का समय निकालकर वह शहर की कॉलोनियों में राशन वितरित करते हैं। इसके लिए सात-आठ लोगों की टीम बनाई है। उनकी टीम मनीमाजरा, बारदाना कॉलोनी, बापूधाम, किशनगढ़, मलोया में जरूरतमंदों को राशन वितरित करती है।
घर में बच्चों से बना रखी है दूरी
राठी ने बताया कि वे रात को घर पहुंचते हैं। घर में अलग से चारपाई लगाई है। जब से वे कोविड-19 के दौरान ड्यूटी दे रहे हैं, तब से उन्होंने अपने बच्चों और परिवार से घर में दूरी बना रखी है। घर के बेड-सोफा को इस्तेमाल नहीं करते ताकि बच्चों को संक्रमण से बचाया जा सके।