फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus, Chandigarh Have Capacity for 1000 Corona Test Daily

चंडीगढ़ में कोरोना के रोजाना 1000 टेस्ट की क्षमता है, पर किए जा रहे 100 से भी कम

Wed, 17 Jun 2020 10:11 AM IST
खुशबू गोयल रिशु राज सिंह, चंडीगढ़
रिशु राज सिंह, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 17 Jun 2020 10:11 AM IST
सार

  • चंडीगढ़ में लगातार बढ़ रहा कोरोना का संक्रमण,
  • बापूधाम व संवेदनशील इलाकों में भी नहीं हो रही सैंपलिंग
  • जून माह के 16 दिनों में लिए गए सिर्फ 1299 सैंपल

विज्ञापन
Coronavirus, Chandigarh Have Capacity for 1000 Corona Test Daily
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सिटी ब्यूटीफुल में कोरोना वायरस के मामले भले ही लगातार बढ़ रहे हैं लेकिन अब भी सैंपल बहुत कम लिए जा रहे हैं। जून महीने के पहले 16 दिनों में सिर्फ  1299 सैंपल ही लिए गए हैं यानी औसतन रोजाना 81 सैंपल, जबकि चंडीगढ़ के पीजीआई, जीएमसीएच और इमटेक व प्राइवेट लैब की कुल क्षमता रोजाना 800 से 1000 कोराना सैंपल की जांच करने की है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि वह इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) की गाइडलाइंस के तहत ही काम कर रहे हैं और उसी के हिसाब से सैंपल लिए जा रहे हैं। अप्रैल और मई महीने में जहां सैंपलों की संख्या में इजाफा हुआ था, वहीं मई के आखिर और जून में सैंपल की संख्या कम हो गई।
विज्ञापन


एक जून को चंडीगढ़ के लोगों के मात्र 31 कोरोना वायरस के सैंपल लिए गए हैं। प्रशासन के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, शहर के बापूधाम में भी अब सैंपल लेना कम कर दिया गया है। वहीं, पहले कंटेनमेंट जोन रह चुके इलाकों में भी न के बराबर सैंपल लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि केवल पॉजिटिव आने वाले मरीजों के सीधे संपर्क में आने वाले लोगों के ही सैंपल लिए जाएं। इसके अलावा बिना किसी लक्षण वाले किसी भी व्यक्ति का सैंपल न लें।

आईसीएमआर की बदलती गाइडलाइंस भी कम सैंपल की बड़ी वजह

शुरुआत में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए केंद्र सरकार ने ज्यादा से ज्यादा सैंपलिंग पर जोर दिया लेकिन समय के साथ गाइडलाइंस बदलती गईं। किन लोगों की सैंपलिंग की जानी है, इसे लेकर 17 मार्च से अब तक इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) चार बार गाइडलाइंस जारी कर चुकी है।

जब भी नई गाइडलाइंस जारी की गई तो दावा किया गया कि उसमें सैंपलिंग का दायरा बढ़ाया गया, लेकिन आखिरी गाइडलाइंस में कहा गया कि अगर किसी में कोरोना वायरस के लक्षण नहीं हैं तो उसके सैंपल लेने की जरूरत नहीं है। इसी गाइडलाइंस के तहत अब शहर में कोरोना के सैंपल लिए जा रहे हैं और उनकी जांच कराई जा रही है। हालांकि यह भी ध्यान रखने वाली बात है कि शहर में अभी तक 80 फीसदी ऐसे लोग संक्रमित पाए गए, जिनमें कोरोना का कोई लक्षण नहीं थे।

कुछ राज्य अपने स्तर पर ज्यादा सैंपल ले रहे हैं लेकिन चंडीगढ़ प्रशासन सिर्फ आईसीएमआर की गाइडलाइंस का पालन कर रहा है। इसके तहत सभी लक्षण वाले मरीजों और कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने वाले हाई रिस्क लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं, जो भी संदिग्ध रहे हैं, सभी का सैंपल लिया गया है।
- अरुण कुमार गुप्ता, स्वास्थ्य सचिव, चंडीगढ़

सैंपल की जांच करने की क्षमता (रोजाना)

पीजीआई - 500
जीएमसीएच- 300
इमटेक व प्राइवेट लैब- 200

दिनांक - सैंपल
1 जून- 31
2 जून- 86
3 जून- 75
4 जून- 82
5 जून- 62
6 जून- 116
7 जून- 75
8 जून- 69
9 जून- 70
10 जून- 81
11 जून- 104
12 जून- 72
13 जून- 131
14 जून- 98
15 जून- 90
16 जून- 88
(नोट: यह आंकड़े जून महीने के हैं और चंडीगढ़ प्रशासन के मीडिया बुलेटिन से लिए गए हैं।)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed