फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus Cases in Education Department, Engineering Department Employees in Tension

कोरोनाः शिक्षा विभाग के नौ कर्मचारी मिले पॉजिटिव, इंजीनियरिंग विभाग के कर्मियों में फैली दहशत

Wed, 08 Jul 2020 12:05 PM IST
खुशबू गोयल रिशु राज सिंह, चंडीगढ़
रिशु राज सिंह, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 08 Jul 2020 12:05 PM IST
सार

  • एक बिल्डिंग में ही हैं शिक्षा विभाग और इंजीनियरिंग विभाग का दफ्तर
  • शिक्षा विभाग ने दफ्तर बंद किया, मगर इंजीनियरिंग विभाग खुला हुआ है

विज्ञापन
Coronavirus Cases in Education Department, Engineering Department Employees in Tension
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

यूटी प्रशासन का इंजीनियरिंग विभाग कर्मचारियों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहा है, जबकि कर्मियों में दहशत फैली हुई है। सेक्टर-9 स्थित एडिशनल डीलक्स बिल्डिंग में कोरोना का पॉजिटिव केस मिलने के बाद शिक्षा विभाग के सभी दफ्तरों को बंद कर दिया गया है। इंजीनियरिंग विभाग का दफ्तर भी उसी फ्लोर पर है लेकिन इंजीनियरिंग विभाग ने अब तक अपने दफ्तर को बंद करने के आदेश जारी नहीं किए हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को डर की वजह से एडीशनल डीलक्स बिल्डिंग में काम करने वाले इंजीनियरिंग विभाग के सभी कर्मचारियों ने छुट्टी कर ली। इंजीनियरिंग विभाग के डिवीजन में काम करने वाले एक कर्मचारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि विभाग को अपने लोगों की कोई फिक्र नहीं है। कई विभागों में काफी समय से पब्लिक डीलिंग का काम चल रहा था। न जाने कितने लोगों ने दफ्तरों के चक्कर लगाए हैं लेकिन आधिकारिक तौर पर विभाग के मुखिया न जाने क्यों कोई भी आदेश जारी करने से बच रहे हैं।
विज्ञापन


यूटी सचिवालय में इंजीनियरिंग विभाग के कई डिवीजन, सर्किल व वरिष्ठ अधिकारी बैठते हैं। सचिवालय में पब्लिक हेल्थ नंबर 1 का डिवीजन, सीपी डिवीजन, पब्लिक हेल्थ सर्किल, इलेक्ट्रिकल सर्किल, इलेक्ट्रिसिटी सर्किल, बी एंड आर सर्किल 1 व 2 समेत चीफ इंजीनियर मुकेश आनंद व अन्य अधिकारी बैठते हैं। उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग विभाग का हेड ऑफिस यूटी सचिवालय में हैं, ऐसे में दिनभर कर्मचारियों का वहां आना-जाना लगा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लापरवाही से सरकारी दफ्तरों में फैला कोरोना

यूटी प्रशासन के सरकारी दफ्तरों में कोरोना वायरस फैल रहा है। इससे दफ्तर जाने वाले सभी कर्मचारियों के मन में दहशत फैल गई है। ऐसी स्थिति लापरवाही की वजह से बनी है। प्रशासन ने सभी विभागों के बाहर सैनिटाइजर के इस्तेमाल और थर्मल स्क्रीनिंग को अनिवार्य किया था।

शुरू के कुछ दिनों तक इन आदेशों का पालन हुआ लेकिन अब जो लोग अधिकारियों से मिलने पहुंचते हैं उनकी थर्मल स्क्रीनिंग नहीं होती है। सैनिटाइजर्स भी महज शोपीस बनकर रह गए हैं। प्रशासन ने आदेश जारी किये थे कि अति आवश्यक हो तभी 100 फीसदी कर्मचारियों को दफ्तर बुलाया जाए लेकिन प्रशासन के लगभग सभी विभागों में 100 फीसदी कर्मचारी काम कर रहे हैं। जनता के संपर्क में आने वाले दफ्तरों में गाइडलाइन का पालन भी नहीं हो रहा है।

यूटी सचिवालय में नहीं होती थर्मल स्क्रीनिंग
यूटी सचिवालय समेत लगभग सभी सरकारी दफ्तरों में बगैर जांच और सैनिटाइजेशन के उपभोक्ताओं का कर्मचारियों से संपर्क हो रहा है। उदाहरण के तौर पर यूटी सचिवालय में जिस गेट से एडवाइजर समेत सभी विभागों के सेक्रटरी गुजरते हैं, वहां भी कर्मचारियों और विजिटर्स की थर्मल स्क्रीनिंग नहीं होती है।

थर्मल स्क्रीनिंग की मशीन लेकर युवक कुर्सी पर बैठा रहता है और लोग आसानी से आते और जाते हैं। शुरू के दिनों में सभी लोगों की स्क्रीनिंग की जाती थी लेकिन अनलॉक 1.0 के बाद से इसमें ढिलाई बरती गई। गेट पर सैनिटाइजर का एक स्टैंड रखा गया है लेकिन लोग उसका इस्तेमाल किये बिना ही आगे बढ़ जाते हैं। वहां कई पुलिसकर्मी बैठे होते हैं लेकिन कोई भी सैनिटाइजर का इस्तेमाल नहीं करने वाले को रोकता नहीं है।

जिस तरह से प्रशासन के 15 विभागों ने अपने कर्मचारियों को रोटेशन पर बुलाया है और उसके लिए रोस्टर जारी किया है। उस तरह से इंजीनियरिंग विभाग को भी कर्मचारियों को रोटेशन से बुलाना चाहिए। संक्रमण फैले इससे पहले विभाग को फैसला लेना चाहिए।
- बलविंदर सिंह, प्रेसिडेंट, चंडीगढ़ सबार्डिनेट सर्विसेज फेडरेशन (यूटी)

सभी की स्क्रीनिंग होगी
शिक्षा विभाग में आए केस से सभी चिंतित हैं। आज मैंने अधिकारियों से बातचीत की है। 50 प्रतिशत कर्मचारी बुलाने समेत कई विकल्पों पर चर्चा हुई है लेकिन प्रशासन के कई काम पिछले कई महीनों से लंबित है। फिर भी एडिशनल डीलक्स बिल्डिंग में काम करने वाले सभी लोगों की स्क्रीनिंग की जाएगी।
- मनोज परिदा, एडवाइजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed